नैनीताल-घोषणाओं की समीक्षा की आयुक्त ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग की

0
77

रिपोर्ट -कांता पाल/नैनीताल -मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा शुक्रवार को आयुक्त कुमाऊँ एवं सचिव  मुख्यमंत्री, राजीव रौतेला ने एटीआई से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा की। उन्होंने जिलाधिकारियों से संवाद कायम करते हुए मुख्य मंत्री की घोषणाओं की जमीनी हकीकत जानी। बैठक में तथ्य सामने आया कि मुख्य मंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा कुमाऊँ मण्डल के विभिन्न जनपदों में भ्रमण के दौरान अब तक 710 घोषणाऐं की गई हैं जिनमें से 206 घोषणाओं को पूर्ण कर लिया गया है। 492 घोषाणाऐं शासन स्तर पर गतिमान है। मण्डल की 12 घोषाणाओं को विलोपित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा में 131 घोषाणाऐं की गई जिसमें से 40 योजना पूर्ण कर ली गई है तथा 85 योजनाऐं गतिमान है। पिथौरागढ़ के लिए 141 घोषाणाऐं की गई जिसमें 54 पूर्ण की गई है तथा 86 गतिमान है। जनपद नैनीताल के लिए 140 योजनाओं की घोषणाऐं हुई जिसमें 53 पूर्ण कर ली गई हैं तथा 87 गतिमान है। इसकी प्रकार मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उद्यमसिंह नगर में 155 घोषाणाऐं की गई थी जिसमें से 26 घोषणाऐं पूर्ण की गई हैं तथा 124 योजनाऐं गतिमान है। जबकि 5 योजनाओं को विलोपित कर दिया गया है। जनपद बागेश्वर में कुल 55 घोषाणाऐं हुई जिसमें से 17 पूर्ण कर ली गई हैं तथा 38 गतिमान है। जनपद चम्पावत में 88 घोषाणाऐं हुई जिसमें से 10 पूर्ण हुई तथा 72 गतिमान है। जबकि 6 योजनाओं को विलोपित कर दिया गया है।
आयुक्त राजीव रौतेला ने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों से कहा कि जो भी योजनाऐं पूर्ण हो चुकी हैं उनके मुख्य मंत्री से लोकापर्ण किये जाने के लिए सूची अविलम्ब आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराऐं। उन्होंने कहा कि योजनाओं को पूरा करने का काम काफी धीमी गति से हो रहा है जबकि मुख्य मंत्री द्वारा स्वंय की गई घोषणाओं की निरन्तर समीक्षा की जा रही है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि वे अपने स्तर से नियमित घोषणाओं की समीक्षा करें ताकि इनके क्रियान्वत में तेजी आ सके।यदि किन्ही घोषाणाओं के क्रियान्वन में यदि कोई वाद या विवाद की स्थिति हो तो स्थानीय विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर हल निकालें जो घोषाणाऐं शासन स्तर से लम्बित है उनका प्रभावी अनुसरण शासन स्तर पर किया जाये। उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा मण्डल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। लिहाजा पर्वतीय क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए मिनी स्टेडियम निमार्ण के प्रोजेक्टों को भी बढ़ावा दें। आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों  को सीएम हेल्प लाइन के लम्बित प्रकरणों के बारे में निरन्तर समीक्षा करने को कहा। उन्होंने कहा की सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों के निस्तारण में पहले से बेहतर स्थिति हुई है।
जनपदप नैनीताल में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की जा रही तथा अन्तर विभागीय समन्वय करा कर इन्हें पूरा भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 5 घोषणाऐ विलोपन के लिए शासन को भेज दी गई है।