नैनीताल – थाईलैंड की राजकुमारी नैनीताल भ्रमण पर पहुंची

0
58

रिपोर्ट -कांता पाल/नैनीताल – थाईलैंड प्रिंसेज महाचक्री सिरिंधोर्न 44 सदस्यी टीम के साथ नैनीताल जिले के ओखलकांडा में देवस्थल एरीज भ्रमण के बाद देर रात उनका काफिला ऊधमसिंहनगर पहुचा। रूद्रपुर के एक पांच सितारा होटल में रात्रि विश्राम किया। आज सुबह उन्हें एयरइंडिया के विशेष विमान से दिल्ली लौटना था। लेकिन एयरपोर्ट में कम विजीविलटी के कारण विमान लेट हो गया।  थाईलैंड प्रिंसेज महाचक्री सिरिंधोर्न 44 सदस्यी टीम के साथ एक दिवसीय दौरे पर कुमाऊ पहुची थी। कल उनका विमान पन्तनगर पहुचा था। जिसके बाद उनका काफिला हल्द्वानी सर्किट हाउस को रवाना हुआ था। वहा से वह नैनीताल एरिज भी गयी। जिसके बाद उनका काफिला देर रात रूद्रपुर होटल पहुचा। रात्रि विश्राम के बाद सुबह एयरइंडिया के विशेष विमान से सुबह 8.15 पर दिल्ली के लिए रवाना होना था। लेकिन घने कोहरे के कारण फ्लाइट को डीले कर दिया गया। दोपहर ढेड़ बजे एयरइंडिया का विमान पन्तनगर पहुचा। जिसके बाद प्रिंसेज महाचक्री का काफिला पन्तनगर एयरपोर्ट को 1.34 मिंट में रवाना हुआ पन्तनगर एयरपोर्ट में प्रिंसेज महाचक्री का जिलाधिकारी, एसएसपी ओर पन्तनगर एयरपोर्ट डारेक्टर द्वारा उन्हें दिल्ली के लिए विदा किया गया। इससे पूर्व वह होटल के पास मेट्रोपोलिस मॉल पर भी गयी जहा पर उनके द्वारा शॉपिंग भी की गई। उन्होंने मॉल के एक शोरूम से इंडियन कुर्ती, आम का अचार, कोल्ड्रिंक, माउथ फ्रेशनर भी खरीदा। इस दौरान वह अपने टीम के साथ 20 मिनट तक शोरूम में घूमती रही जिसके बाद वह होटल में चली गयी।
मॉल के मैनेजर देवी लाल ने बताया कि मॉल में थाईलैंड प्रिंसेज महाचक्री पहुची थी। 20 मिनट तक उनके द्वारा शॉपिंग की गई। उन्होंने भारतीय परिधान की कुर्ती, आम का अचार, कोल्ड्रिंग आदि की शॉपिंग भी की है।