करनाल – आज सुबह करनाल पुलिस की क्राइम युनिट सी.आई.ए-1 टीम ने महाराणा प्रताप चौंक के पास कलंदरी गेट से गुरप्रीत के मकान पर छापा मारकर जुआरियों को धर दबोचा है l
पुलिस को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी , सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने गुरप्रीत के मकान पर 16 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए गिरफतार किया है । पुलिस टीम को देखते ही कुछ आरोपियों ने वहां से निकल भागने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उनके मनसुबों को नाकाम कर दिया। पुलिस टीम ने सभी आरोपियों वरूण उर्फ सोनी पुत्र अनिल कुमार वासी चौड़ा बाजार करनाल , रवि पुत्र रामकुमार वासी गली नं0-05 राजीव पूरम थाना सदर करनाल, राहुल पुत्र मनोहर लाल वासी शिव कालोनी शास्त्री नगर थाना सदर करनाल, भारत भुषण पुत्र मनमोहन लाल वासी सै0-13 करनाल थाना सिविल लाईन करनाल, गुरप्रीत सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह वासी कलंदरी गेट करनाल, गुरदीप सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह वासी कलंदरी गेट करनाल, राजन पुत्र किषन लाल वासी अर्जुन गेट करनाल थाना शहर करनाल, जितेन्द्र पुत्र कुलवंत वासी सै0-16 करनाल, संदीप पुत्र रामविता वासी गली नं-06 अशोक नगर करनाल, विनी खटृटा पुत्र विनोद कुमार वासी सुभाष गेट करनाल, महेन्द्र पुत्र रघुबीर वासी इब्राहीम मंडी करनाल, . सोनू पुत्र धर्मपाल वासी गली नं0-02 शिवाजी कालोनी करनाल, अभिनव पुत्र सुदर्शन वासी सै0-13 करनाल, संजीव कुमार पुत्र रतन लाल वासी कलंदरी गेट करनाल, . पुष्पेन्द्र पुत्र इन्द्र सिंह वासी अर्जुन गेट राम गली करनाल और सोनू पुत्र राजेन्द्र शाह वासी कलंदरी गेट करनाल थाना शहर करनाल के खिलाफ थाना शहर करनाल में मुकदमा नं0-1218/03.10.18 धारा जुआ अधिनियम के तहत दर्ज किया गया।
पुलिस टीम ने इन आरोपियों के कब्जे से जुआ की राशि के रूप में प्रयोग किए गए 2 लाख से ज्यादा रूपये और 15 मोबाईल फोन बरामद किए हैं ।

























