रिपोर्ट-निखिल/मनाली- हिमाचली मनाली के गायक रजत विज के हाल ही में रिलीज हुए वीडियो एल्बम निक्कर वाली क्वीन‘‘ ने धमाल मचा दिया है । एक सप्ताह के भीतर ही इस सॉन्ग को एक लाख 65 हजार से भी अधिक लोगों ने पसंद किया है । अपने पहले वीडियो फिल्म सॉन्ग को मिले रिस्पांस से रजत विज गदगद हैं । उनका कहना है कि आने वाले समय में वे और वीडियो एल्बम शूट करेंगे जिसमें मिस हिमाचल की फाइनलिस्ट मॉडल्स को ही तवज्जो दी जाएगी । उन्होंने बताया ‘‘निकर वाली क्वीन ‘‘सॉन्ग को उन्होंने खुद ही लिखा है और गायक भी वे स्वयं ही हैं । स्वैगन रिकार्ड्स लुधियाना के बैनर तले बनी इस एल्बम में प्रीति ने मॉडल की भूमिका निभाई है जबकि संगीत रूबल ने दिया है । एल्बम का निर्देशन पंकज शर्मा ने किया है। मनाली निवासी शक्ति देवी, राकेश सोनी, कुवेर अवस्थी, शिशु पाल, राजकुमार सोनी सहित पूजा सोनी ने रजत को बधाई दी व भविष्य की शुभकामनांए दी।


























