गुरुग्राम – गुरुग्राम के लोगों को अब नाममात्र कीमत पर आरओ का शुद्ध व साफ़ पानी पीने को मिलेगा , जल धारा नामक वाटर एटीएम से पानी लेने के लिए लोगों को एक रुपये का सिक्का उसमें डालना होगा। सिक्का डालते ही साफ और स्वच्छ पानी की धार एटीएम के नोज़ल से निकलने लगेगी। इस वॉटर एटीएम की खासियत यह है कि पानी को फिल्टर करने की सुविधा भी इसी में है। शहर के सेक्टर 10A की रेहड़ी मार्किट में स्थापित अत्याधुनिक टेक्नालॉजी वाले वाटर एटीएम से लोगों को स्वच्छ पेयजल देने की शुरूआत स्वच्छ भारत मिशन के वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने की। इसकी स्थापना पार्षद अश्वनी शर्मा की पहल पर मशीन निर्माता कैलाश चंद द्वारा की गई है जो इसकी देखरेख स्वयं करेगी l
इस अवसर पर सुभाष चंद्र ने कहा कि हरियाणा में स्वच्छता अभियान अपना असर दिखा रहा है और आम आदमी भी स्वच्छता के महत्व को स्वीकार करने लगा है। स्वच्छता का दायरा केवल अपने घर आँगन की सफाई तक सिमित नहीं है अपितु इसमें शरीर और पानी की स्वच्छता भी शामिल है। अनेक कारणों से आज हमारा भूमिगत जल अत्यधिक दूषित होता जा रहा है , जिससे बीमारियां भी बढ़ रही हैं , इससे बचने के लिए साफ़ और शुद्ध जल का सेवन अति आवशयक है । उन्होंने लोगों से कहा कि वाटर एटीएम का लाभ उठाएं और शरीर को स्वस्थ बनाएं।
कार्यक्रम में कैलाश चंद ने वाटर एटीएम के बारे में जानकारी देते हुए बताया की इसमें 4 तरह के ऑप्शंस दिए गए हैं जिसमे सिक्का डालकर मर्जी के मुताबिक पानी लिया जा सकता है इसके अलावा ए टी एम की तर्ज पर कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध है जिसे समय समय पर रिचार्ज किया जा सकता है ! इस पर लगे मॉनीटर सिस्टम के जरिए पानी के टीडीएस लेवल को चैक किया जा सकता है। वाटर एटीएम में पानी के 500 टीडीएस कोघटाकर 9 से 55 टीडीएस तक कर करने की क्षमता है। इस वाटर एटीएम से व्यक्ति एक रूपये में 200 एमएल और पांच रूपये में एक लीटर की दर सेपानी प्राप्त कर सकते हैं। वाटर प्यूरिफिकेशन के बाद निकलने वाले व्यर्थ पानी के सदुपयोग के लिए वाटर एटीएम के साथ बगीचा बनाया गया है ताकि वाटर एटीएम सेनिकलने वाले रिजेक्टिड पानी का सदुपयोग हो सके।
इस मौके पर वार्ड पार्षद अश्वनी शर्मा, दीपक मैनी , अशोक कुमार , परुषोत्तम यादव , राजवीर कौशिक , कैलाश चंद , इंद्रजीत सिंह , शैलेन्द्र गोयल सहित सेक्टर 10 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद रहे l


























