हल्द्वानी – जिला कार्य समिति की बैठक को लेकर नाराजगी

0
143
अंकित साह / हल्द्वानी – नैनीताल जिले के विकास कार्याें को लेकर हल्द्वानी के एफटीआई में जिला कार्य समिति की बैठक में जहां एक ओर  अधिकारी अपने मोबाईलों में गेम खेलते नजर आये तो वहीं जिला प्रभारी मंत्री एवं वन मंत्री हरक सिंह रावत के विकास कार्याें को लेकर हुई समीक्षा बैठक में जनप्रतिनिधियों की विकास कार्यों कोे लेकर नाराजगी देखने को मिली आपको बता दें कि बैठक में जहां नैनीताल विधायक संजीव आर्य लालकुआं विधायक नवीन दुम्का भीमताल विधायक राम सिंह कैडा कालाढुंगी विधायक बंशीधर भगत बैठक में मौजूद रहें तो वहीं बैठक में विकास कार्यों को लेकर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कार्याें में चुस्ती लाने के निर्देेश दिये उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यो में सहयोग करने की अपील की है।  वन मंत्री का कहना है कि अधिकारियों को विकास कार्यो गंभीरता दिखाने को कहा गया है। उनका कहना है कि जंगली जानवरों से खेती को हुए नुकसान में प्रशासन को मनरेगा से जोडने को कहना गया है जिसमें वन विभाग कृषि विभाग व मनरेगा योजना के तहत खेती को जोडते हुए किसानों को मुआवजा राशि दी जायगी। वहीं विभिन्न योजनाओं में काम कर रहें मजदूरों के हितों को लाभ पहुंचाने के मामल में उनका कहना है कि मजदूरों के हित में जो पैसा खर्च होना चाहिए उसका लाभ उन्हें नहीं पहुंच पा रहा है जिसके लिये सरकार जांच कराने की भी तैयारी कर रहीं है।