नैनीताल – कुमाऊँ मण्डल और गढवाल मण्डल विकास निगम के विलय के खिलाफ कर्मचारी हड़ताल पर

0
149

कान्तापाल/ नैनीताल – कुमाऊँ मण्डल और गढवाल मण्डल विकास निगम के विलय के खिलाफ कर्मचारियों ने आवाज बुलंद कर दी है। आज नैनीताल में सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुये कर्मचारी संगठन ने आन्दोलन तेज कर दिया है। कुमाऊँ मण्डल विकास निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों ने ना सिर्फ कार्य बहिष्कार किया बल्कि सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि सरकार अगर सिंगल विन्ड़ों से कार्य करना चाहती है तो पर्यटन विकास निगम के सभी विभागों को मर्ज कर दिया जाये, कर्मचारियों ने कहा कि सरकार केएमवीएन और जीएमवीएन का एकीकरण करने जा रही है इसका प्रस्ताव कैविनेट में ले जा रही है, कर्मचारियों ने आगाह किया है कि अगर उनकी मांग का समाधान ना हुआ तो वो कैलाश यात्रा और चारधाम यात्रा को भी प्रभावित करेंगे।