नैनीताल – विरान पड़े बैंड हाउस मे बजी मधुर धुन

0
153
कान्तापाल/ नैनीताल – नैनीताल में बीते वर्षो से विरान पड़े बैंड हाउस में एक बार फिर से पुलिस बैण्ड की धुन ने स्थानीय लोगो के साथ पर्यटकों को आकर्षित किया है। पुलिस द्वारा इस पर्यटक सीजन को देखते हुए देश भर नैनीताल आने वाले पर्यटकों का मनोरंजन करने के उददेश्य से झील किनारे बने बैण्ड हाउस में नई पहल की शुरूआत की है। पर्यटक सीजन के दौरान पर्यटकों का मनोरंजन करने के लिए सीजन में पुलिस बैण्ड की धुनो से सरोवर नगरी संगीतमयी हो गई है। पुलिस बैण्ड द्वारा बजाई जा रही देशभक्ति, कुमाॅउनी, और फिल्मी धुनो को सुन मंत्रमुग्ध होकर पर्यटक बैण्ड हाउस की तरफ खीचे चले आते है। नैनीताल पहुचे पर्यटको ने कहा नैनीताल अपने आप में ही एक खुबसुरत शहर है और पुलिस बैण्ड द्वारा यहा पर पर्यटको के मनोरंजन का प्रयास किया जा है वह सराहनीय है।