अजमेर -करनी सेना का पद्मावती को लेकर विरोध प्रदर्शन

0
176

किशोर सिंह / अजमेर – देश भर में फ़िल्म पद्मावती को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात में फिल्म को लेकर सभी समाजो द्वारा  प्रदर्शन लगातार जारी है। सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महारानी पद्मिनी को लेकर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़कर परोसने की कोशिश की जा रही है जिसे समाज बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इन विरोध प्रदर्शनों के बीच आज अजमेर शहर में भी जोरदार प्रदर्शन किया गया जिसमे भारी संख्या में विभिन्न संघटनो के लोग मौजूद रहे राजपूतकरणी सेना के जिलाअध्यक्ष देवेंद्र सिंह पिपरोली, श्री राम सेना के जिला अध्यक्ष राहुल जायसवाल, शिव सेना सुवा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह कुलियाना का कहना रहा कि अगर विरोध प्रदर्शन के और चेतावनी के बाद भी सिनेमा घरों में फ़िल्म पद्मावती का प्रदर्शन किया जाता है तो जिस सिनेमा में फ़िल्म प्रदर्शित होंगी उसे ध्वस्त कर दिया जाएगा। राजपूत समाज मैदान में रानी पद्मिनी के सम्मान में प्रदर्शनकारियों का कहना है, ‘फिल्म निर्देशक संजय लीला भन्साली ने वीरांगना महारानी पद्मावती के जीवन पर आधारित विवादित फिल्म बनाई है। फिल्म के ट्रेलर में महारानी के आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं। इससे न केवल राजपूत समाज बल्कि पूरी भारतीय संस्कृति को बदनाम करने की कोशिश की गई है।’

आज के प्रदर्शन में मुख्य रूप से माया मंदिर सिनेमा , ग्लिट्ज सिनेमा , मिराज मॉल ,जी मॉल पर करणी सेना ने जमकर प्रदशन कर नारेबाजी की इसके साथ ही चेतावनी दी अगर फिल्म सीनेमा में लगती है तो हम उसे आग के हवाले कर दिया l