किशोर सिंह /अजमेर- ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत करने के लिये बांग्लादेश से अजमेर आ रहे एक जायरीन की सिहालदाह एक्सप्रेस के कोच मेें संदिग्ध मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जीआरपी थाना पुलिस ने बताया कि बांग्लादेश से वर्षीय मोहम्मद अकरम हुसैन अपने परिवार के साथ अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में हाजरी देने आ रहा था। इसी दौरान अजमेर पहुंचने से पहले ही अकरम की तबीयत खराब हो गई। जब अकरम व उसका परिवार सिहालदाह टे्न से अजमेर पहुंचे। बताया जा रहा है अकरम की रास्ते ही मौत गई थी। जीआरपी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर जवाहर लाल नेहरू हाॅस्पीटल पहुंचाया, जहां पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करके शव परिजन को सुपुर्द कर दिया।

























