अब जेल में सब्जियां उगाएगा राम रहीम, 20 रुपए मिलेगी दिहाड़ी

0
203

चंडीगढ़ – साध्वी यौनशोषण मामले 20 साल की सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम को जेल में सब्जियां उगाने का काम दिया गया  है। प्रतिदिन उसे आठ घंटे काम करना होगा । इसके बदले में उसे 20 रुपये दिहाड़ी के दिए जाएंगे l  यह जानकारी डीजीपी जेल केपी सिंह ने दी।

सिंह ने बताया कि राम रहीम पूरी तरह स्वस्थ हैं। पीजीआइ के डाक्टरों की मेडिकल टीम गुरमीत के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह सतर्क है। जेल में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जेल में सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है।

सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन ने गुरमीत सिंह के लिए खेती-बाड़ी का ही काम निर्धारित किया है। उनकी बैरक के साथ खाली जगह है, जिसमें उनको सब्जियां लगाने का काम दिया गया है। उसने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में वो सब्जी लगाएगा। बैरक के सामने कुछ पेड़ भी लगे हुए हैं, जिनकी कटाई-छटाई का काम भी उसको दिया गया है।