असंध /करनाल – खट्टर और विज में दम है तो केजरीवाल को हरियाणा में आने से रोककर देंखे : जयहिन्द

0
174

असंध/ करनाल  – आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने शुक्रवार को असंध में प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर व उनका मंत्री मंडल अरविन्द केजरीवाल के दौरों से बौखला गये और अपना आपा खो कर बेतुके बयान दे रहे है | जिस तरह से आम आदमी पार्टी ने  हरियाणा में भाजपा के काले कारनामों की पोल खोली है उससे भाजपा के नेता व मंत्री घबरा गये है | प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल  खट्टर पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा हमेशा से ही यु-टर्न सरकार रही है और मुख्यमंत्री खट्टर साहब ने जनता व मिडिया में दिल्ली के स्कूल –अस्पताल देखने जाने की चुनौती स्वीकार कर मैदान छोड़ भाग कर ये साबित भी कर दिया | अब दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल उन्हें दो बार दिल्ली आने लिये पत्र भी लिख चुके है लेकिन हरियाणा मुख्यमंत्री तो पत्र के जवाब तक की जहमत नही उठा पाए दिल्ली जाना तो दूर की बात है | खट्टर  सरकार जिस तरह प्रदेश में काम कर रहे है उससे प्रदेश का विकाश होगा विकास नही | प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि अरविन्द केजरीवाल जी खट्टर साहब के गृह –जिले के गावं बाल पबाना में डिस्पेंसरी का दौरा करेंगे व एक जनसभा को सम्बोधित कर खट्टर सरकार के नकारेपन की पोल खोलेंगे |

वही जयहिन्द ने स्वास्थ्य मंत्री को भी प्रदेश की खस्ता हालातों पर घेरते हुए कहा कि हरियाणा के एक-मात्र पीजीआई रोहतक के ये हालत है कि यहाँ फोर्थ क्लास के कर्मचारी मरीजों को टांके लगाते है | और जिस गावं की डिस्पेंसरी का दौरा अरविन्द केजरीवाल जी करेंगे वहाँ की इमारत पूरी तरह से जर्जर हालत है न कोई दवाई है और न ही कोई वहाँ डॉक्टर आता है |ये हालात सिर्फ एक गावँ की डिस्पेंसरी की नही बल्कि पुरे प्रदेश के अस्पतालों व डिस्पेंसरीयों के है |

बेरी , तोशाम , हांसी व फतेहाबाद के बाद अरविन्द केजरीवाल एक बार फिर हरियाणा में असंध के गावँ बाल-पबाना में जनसभा करने आ रहे है व  स्कूलों के बाद अब डिस्पेंसरी का दौरा करेंगे | गत दिनों मुख्यमंत्री खट्टर ने एक जनसभा में अरविन्द केजरीवाल की चुनौति स्वीकार की थी और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने उन्हें दो बार पत्र भी लिखा दिल्ली के स्कूल-अस्पतालों के दौरों के लिए | लेकिन अब मुख्यमंत्री खट्टर दिल्ली कब जा रहे है इस सवाल का जवाब मिडिया को देने भी बच रहे है और जनता को भी देने से बच रहे है |

प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि अगर हरियाणा के सरकारी अस्पताल इतने अच्छे है तो खट्टर साहब के मंत्री व विधायक अपना इलाज सरकारी अस्पतालों में क्यों नही करवाते | अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों क्यों नही पढ़ाते | जब दिल्ली में केजरीवाल सरकार सरकारी स्कूल-अस्पताल इतने अच्छे कर सकती है हरियाणा में 4 साल में खट्टर सरकार क्यों नही कर पाई ? खट्टर सरकार की शुरू से ही मंशा यही रही है कि सरकारी विभागों को खत्म  कर निजीकरण को बढ़ावा देना है | ताकि प्राइवेट कंपनियों से सरकार हफ्ता वसूली कर नेता व मंत्री अपनी जेब भर सके |

प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने करनाल, झज्जर, कैथल सहित हरियाणा के कई हिस्सों में आम आदमी पार्टी के होर्डिंग-पोस्टर फाड़े जाने पर कहा कि हरियाणा सरकार जनभावनाओं को स्वीकार करने के बजाय गुंडागर्दी पर उतर आई है। लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों को होर्डिंग-पोस्टर लगाने का अधिकार है। लेकिन हमारे होर्डिंग-पोस्टर फड़वाकर खट्टर सरकार, हमारे लोकतांत्रिक अधिकार छीन रही है। केजरीवाल के आने से  खट्टर सरकार डर गई है  और इस तरह की ओछी हरकतों पर उतर गई है और प्रशासन व आम जनता पर पोस्टर व फ्लेक्स उतरवाने का दबाव बना रही है | फ्लेक्स उतारने से कुछ नही होगा , आम आदमी पार्टी लोगों के दिलों में उतर चुकी है |