आगरा – आगरा शहर की पूर्व मेयर बेबीरानी मौर्य बनी उत्तराखंड की राज्यपाल

0
509
रिपोर्ट – नसीम अहमद/ आगरा – मोहब्बत की निशानी ताजमहल के शहर आगरा की पूर्व मेयर बेबीरानी मौर्य को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है। इसके साथ ही आगरा में नया इतिहास रच गया है वो आगरा से पहली बार राज्यपाल वो भी महिला l वो 1995 में ही भाजपा के टिकट पर आगरा की मेयर बनी थीं। वह 1997 में भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा की कोषाध्यक्ष थीं। उस समय रामनाथ कोविंद (वर्तमान में राष्ट्रपति) मोर्चा के अध्यक्ष थे। मौर्य 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रहीं। इस समय अमेरिका गई हुई हैं।
बेबी रानी मौर्य के पुत्र अभिनव मौर्य इंजीनियर हैं और अमेरिका में ही रहते हैं। उनकी बेटी अंजू मौर्य भी अमेरिका में ही रहती हैं। अंजू के पति अजय भी अमेरिका में इंजीनियर हैं। बेबी रानी मौर्य भी इस समय अमेरिका गई हुई हैं।
परिवार के लोगों ने बताया कि बेबी को राज्यपाल बनाए जाने की सूचना फोन से दी गई है। इसके बाद वह अमेरिका से यहां आने के लिए रवाना हो गई हैं। गुरुवार को आगरा पहुंच जाएंगी।  गया है। आगरा के किसी नेता को पहली बार राज्यपाल बनाया गया है। वो भी एक महिला को, इस तरह आगरा के नाम दो नये रिकॉर्ड बना दिये हैं। इससे पहले डॉ. केके पॉल उत्तराखंड के राज्य पाल थे। जिनका कार्यकाल जुलाई माह में समाप्त हो गया था।
जैसे ही ये खबर आगरा के भाजपाइयों को मिली, तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई।
बेबीरानी मौर्य इससे पूर्व आगरा की महापौर रह चुकी हैं। उन्होंने मेयर का चुनाव भारी बहुमत के साथ जीता था। जब भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मेयर का टिकट दिया, तब उनका राजनीति से कोई लेना देना नहीं था। वे बैंक अधिकारी प्रदीप मौर्य की पत्नी बेबीरानी मौर्य नितांत घरेलू महिला थीं। मेयर बनने के बाद जनता के बीच आईं और आगरा के विकास के लिए उन्होंने नये कार्य किये। उन्होंने विधानसभा चुनाव में कई बार टिकट मांगा, लेकिन पार्टी ने नकार दिया। टिकट न देने की भरपाई राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बनाकर की गई। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से संबंधित एक कमेटी का सदस्य बनाया गया था।
बेबी रानी मौर्य के उत्तराखंड का राज्यपाल बनने पर पहली प्रक्रिया देते हुए भाजपा ब्रज क्षेत्र के सहमीडिया प्रभारी केके भारद्वाज ने कहा कि आगरा के लिए इससे बड़ी गौरव की बात नहीं हो सकती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद है कि उन्होंने भाजपा की एक सामान्य कार्यकर्ता को राज्यपाल जैसा संवैधानिक पद दिया है। वहीं आगरा के भाजपाइयों को जैसे ही ये खबर मिली, तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई।
बेबी रानी मौर्य का मायका आगरा के बेलनगंज और ससुराल करिअप्पा रोड बालूगंज में है। उनके पति प्रदीप कुमार पंजाब नेशनल बैंक  में डायरेक्टर एवं सीनियर मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हैं। एमए बीएड बेबी रानी मौर्य 1995 में भाजपा में शामिल हुई थीं।
वो 1995 में ही भाजपा के टिकट पर आगरा की मेयर बनी थीं। वह 1997 में भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा की कोषाध्यक्ष थीं। उस समय रामनाथ कोविंद (वर्तमान में राष्ट्रपति) मोर्चा के अध्यक्ष थे। मौर्य 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रहीं। इस समय अमेरिका गई हुई हैं।
बेबी रानी मौर्य के पुत्र अभिनव मौर्य इंजीनियर हैं और अमेरिका में ही रहते हैं। उनकी बेटी अंजू मौर्य भी अमेरिका में ही रहती हैं। अंजू के पति अजय भी अमेरिका में इंजीनियर हैं। बेबी रानी मौर्य भी इस समय अमेरिका गई हुई हैं।
परिवार के लोगों ने बताया कि बेबी को राज्यपाल बनाए जाने की सूचना फोन से दी गई है। इसके बाद वह अमेरिका से यहां आने के लिए रवाना हो गई हैं। गुरुवार को आगरा पहुंच जाएंगी।.
 राज्यपाल बनाए जाने की खबर मिलते ही बेबी रानी मौर्य ने सबसे पहले अपनी सासू मां कमला मौर्या को फोन किया और कहा कि मां आपकी मुराद पूरी हो गई मैं उत्तराखंड के राज्यपाल बन गई हूं यह सब आपके आशीर्वाद से ही हुआ है इधर बेबी रानी मौर्य के राज्यपाल बनाए जाने की खबर मिलते ही शहर के BJP पदाधिकारी और कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने के लिए घर पहुंच रहे हैं मकान पर भीड़ का तांता लगा हुआ है …