आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से खफा ग्रामीणों ने राज्यमंत्री के कार्यालय के बाहर धरना दिया

0
399

इन्द्री – गांव खानपुर में कुछ लोगों द्वारा गरीब लोगों पर किए गए हमले में नामजाद लोगों की गिरफ्तारी  न होने पर आज फिर से गांव के लोगों ने राज्यमन्त्री कर्णदेव कांबोज के इन्द्री स्थित कार्यालय  के बाहर प्रदर्शन कर धरना आरभ कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस व मन्त्री पर आरोपियों को बचाने के आरोप लगाकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे खानपुर गांव के लोगों  का धरना  जारी रहेगा। इस मौका पर स्थिति तनावपूर्ण होने से भारी संख्या  में पुलिस को बुलाया लिया गया। बाद में मन्त्री ने प्रदर्शनकारी लोगों के प्रतिनिधि मण्डल को आरोपियों को दो दिन में गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर शांत किया। मन्त्री के आश्वासन पर लोग दो दिन के बाद फिर से धरना देने की चेतावनी देकर धरना खत्म करने पर राजी हो गए। स्मरण रहे कि खानपुर गांव के लोगों ने आरोपियों की गिरतारी न होने से खफा होकर मन्त्री पर आरोपियों को बचाने की शह देने के आरोप लगाकर मन्त्री के कार्यालय के बाहर 4 दिन पहले प्रदर्शन किया था।
धरना दे रहे लोगों का आरोप  है कि मन्त्री ने पुलिस पर दबाव डलवाकर गांव खानपुर में चुनावी रंजिश को लेकर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने दे रहे है। लोगों का कहना है कि गांव खानपुर में दबंग लोग पिछले काफी दिनों से हमला कर चुनावी रंंजिश निकाल रहे हैं। इसी लिए 1 मई को कुछ लोगों ने हथियार से लैस होकर सरपंच पक्ष के लोगों के घरों पर हमला कर दिया था। इस हमले में दो लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने उस समय 12 लोगों के खिलाफ  केस दर्ज किया था। दबाव पडऩे पर पुलिस ने केवल दो आरोपियों को ही गिरफ्तार किया, जबकि शेष आरोपी सरेआम धमकी देते घूम रहे हैं। इन लोगों ने गांव में आंतक फैलाने वाली गतिविधियां चला रखी हैं। इन आरोपियों को मन्त्री के कहने पर पुलिस पकड़ नहीं रही है। लोगों के आज के प्रदर्शन से निपटने के लिए पुलिस की मौजूदगी को लेकर गांव के लोग भडक़ गए और मन्त्री व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी तेज कर दी। तनाव बढ़ता देखकर प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधि मण्डल को मन्त्री से मिलवाया गया। मन्त्री द्वारा दो दिन में आरोपियों को पकड़ लेने के आश्वासन के बाद लोगो ने धरना खत्म कर दिया l
इस मामले में डीएसपी कुशलपाल ने कहा कि इस मामले में पुलिस कोई भेदभाव नहीं कर रही है। आरोपियों को गिरतार करने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस अवसर पर सरपंच सोनिया बैरागी ,जगबीर ,लख्मी कर्म सिंह ,राजू ,रमेश सुखबीर ,महिंदर सिंह ,सुनील ,नरेश ,सुभाष ,अंग्रेज ,किरण ,विमला ,पूजा ,कृष्णा ,गोल्डी रीना ,सुनीता ,आदि लोग मौजूद रहे।