एशियाई किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में मैडल जीतने वाले खिलाडी को किया सम्मानित

0
107
करनाल – किर्गिस्तान में आयोजित किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल जीतने वाले पधाना गाँव के खिलाडी सुशील कुमार को स्वच्छ भारत मिशन के वाईस चेयरमैन सुभाष चन्द्र ने पधाना में वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया तथा मैडल पहनाकर आगे बढऩे की शुभकामनायें दीं।
उन्होने कहा की 5 से 12 मई तक किर्गिस्तान में आयोजित किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में करनाल के सुशील कुमार ने जो मुकाम हासिल किया है वह उल्लेखनीय उपलब्धि है। इस उपलब्धि से केवल गाँव का ही नहीं अपितु करनाल जिले व हरियाणा का नाम भी विश्व में रोशन हुआ है। आगे भी इस खिलाड़ी को जो मदद चाहिए होगी हरियाणा सरकार इसकी पूरी मदद करेगी। उन्होंने सुशील कुमार को कड़ी मेहनत से अपना अलग मुकाम हासिल कर क्षेत्र व माता पिता का का नाम रोशन करने की बात कही। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रदेश सरकार की उत्तम खेल निति की बदौलत हरियाणा के खिलाड़ी खेलों में हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं। आज प्रदेश में खिलाडियों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्टेडियम व व्यायाम शालाएं खोली जा रही हैं, जिनमे अत्याधुनिक सुविधाएँ और कोच की व्यवस्था दी जा रही है। इसके अलावा खेलों में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को नकद ईनाम व सरकारी नौकरी देने की निति भी लागु की गई है। उन्होंने युवाओं से खेलों में करियर बनाने व् इसमें बढ़ चढक़र भाग लेने का आह्वान किया।
गौरतलब है की किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में हरियाणा की तरफ से सुशील कुमार का 53 किलो भार वर्ग में चयन हुआ था जिसमे अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से सुशील ने सिल्वर मैडल हासिल किया। सुशील कुमार ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता पिता व कोच को दिया है जिन्होंने उसे हमेशा आगे बढने का हौसला दिया। सुशील ने बताया की अब उसका अगला लक्ष्य वल्र्ड चेम्पियनशिप में भाग लेकर देश के लिए मैडल जीतना है।