ओएसडी ने अपनी गाड़ी से घायल ट्रक चालक को पहुंचाया अस्पताल

0
219

करनाल – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने आज मानवता का परिचय देते हुए सड़क हादसे में घायल एक ट्रक चालक को अपनी गाड़ी से नज़दीक लगते नीलोखेड़ी के अस्पताल पहुंचाया l यह घटना उस वक्त की है जब ओएसडी आज शाम करनाल में जनता दरबार के आयोजन के बाद पंचकूला के लिए निकले और तरावड़ी के नज़दीक पहुंचे थे , उनकी गाड़ी के आगे चल रहा एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से जहां मुख्य मार्ग पर यातायात अवरूद्ध हो गया वहीं ट्रक चालक भी घायल हो गया और वह ट्रक में ही फंस गया।

इसी दौरान अमरेंद्र सिंह ने  ट्रक में फंसे उसके चालक को बाहर निकाला। घायल ट्रक चालक करनाल के मोतीनगर का रहने वाला मनोहर लाल उर्फ़ बंटी है l