कछुआ तस्कर गिरफ्तार

0
267

नंदलाल / शाहजहांपुर – यूपी की शाहजहांपुर पुलिस ने कछुआ तस्करों को गिरफ्तार करने में अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने तस्कर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से दुर्लभ प्रजातियों के 24 कछुए बरामद किए गए है। पकड़े गए कछुओं को नेपाल ले जाकर बेचा जाता था। फिलहाल दोनों कछुआ तस्करों को जेल भेजा जा रहा है। दरअसल मिर्जापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके से कछुआ तस्कर गुजरने वाले है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने घेरा बंदी करके एक कार को पकड़ा। जब कर की तलाशी ली गई तो कार से पुलिस को दुर्लभ प्रजाति के 24 कछुए बरामद हुए। पकड़े गए कछुओं की कीमत लाखो में आंकी जा रही है। पकड़े गए दो कछुआ तस्करों मिजाज़ और अकील ने बताया कि ये लोग रामगंगा से कछुओं को पकड़कर इन्हें दिल्ली और नेपाल ने बेचते थे। कछुओं की तस्करी के लिए एक बड़ा गिरोह काम करता है। आपको बता दे कछुओं को पकड़ना वन्य जीव अधिनियम के दायरे में आता है। लेकिन बरामद किए गए कछुए दुर्लभ प्रजाति के है जिनकी डिमांड नेपाल में सबसे ज्यादा है। पुलिस का कहना है कि वो इस गिरोह के दूसरे सदस्यो के बारे में पता लगाएगी। फिलहाल पकड़े गए दोनों तस्करों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम और गैंगस्टर के तहत कार्यवाही करके इन्हें जेल भेजा जा रहा है।