करनाल – कमेटी चौंक पर जीत से उत्साहित कांग्रेस ने उड़ेला गुलाल और बांटे लड्डू

0
259

करनाल – भाजपा शासित तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत के बाद आज करनाल जिले के कांग्रेसियों के चेहरे पर फिर से पुरानी रौनक लौट आई। जीत के बाद कांग्रेसियों की बांछे खिल गई। आज दोपहर बाद जैसे ही कांग्रेस ने छत्तीसगढ़, राज्यस्थान तथा मध्यप्रदेश में जीत हासिल की। जीत केे बाद जिले के कांग्रेस नेता एकजुट होकर कमेटी चौंक पहुंच गए। जीत के उत्साह से लबरेज कांग्रेस नेताओं ने जीत की ख्ुाशी में न केवल गुलाल उड़ेला। बल्कि लोगों को लड्डू भी खिलाएं। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज पूनिया, अल्प संख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन त्रिलोचन सिंह, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, अशोक खुराना, डा. सुनिल पंवार, नाहर सिंह संधू, प्रदीप शर्मा, श्रवण कुमार, चांदराम चौहान, संदीप, पवित्र विर्क, सरिता सरोहा, दयाल सरोही, डा. खजान सिंह, कमल मान, प्रवीन शर्मा, विशाल, अनिल काम्बोज, रमेश सैनी, विनोद ततोरिया, नरेश संधू समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज पूनिया ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह पांच राज्यों में भाजपा का सूपड़ा साफ हुआ है। ठीक उसी तरह आने वाले लोकसभा चुनाव में पूरे देश से भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। पूनिया ने दम ठोक कर कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केे नेतृत्व में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होने यह भी कहा कि लोगो ने कांग्रेस को तीन राज्यों में जिस तरह स्पष्ट बहुमत दिया है। उससे एक बात पूरी तरह स्पष्ट हो गई है कि देश की जनता को समझ आ गया है कि भाजपा विकास में नहीं विनाश में विश्वास रखती है। पूनिया ने उन नेताओं को चेताया कि तीन राज्यों की जनता ने बता दिया है कि पप्पू कौन है। पूनिया ने कहा कि हरियाणा में लोग लोकसभा चुनाव की इंतजार में बैठे है कि कब भाजपा चुनाव मैदान में उतरे और उन्हें सबक सिखाया जाए। पूनिया ने कहा कि पहले तो नोटबंदी करके भाजपा ने लोगो को घरों से बाहर निकालकर सौ-सौ रूपए के लिए बैंकों के बाहर खड़ा कर दिया। फिर जीएसटी लागू कर पूरे देश का कारोबार ही ठप्प कर दिया। भाजपा ने देश का विकास नहीं बल्कि विनाश किया है। सभी कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि अब भाजपा का सफाया पूरे देश से निश्चित है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश के लोगो के भीतर कितना दर्द छिपा है, यह पांच राज्यों में हुए चुनावों ने दिखा दिया है। देश में राहुल गांधी के नेतृत्व की आंधी चल रही है। यह आंधी भाजपा के कमल के फूल को धूल में ही मिला कर छोड़ेगी।