करनाल – पुलिस कप्तान ने दो उप-निरीक्षकों को स्टार लगाकर किया सम्मानित

0
439

करनाल – आज यहाँ पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने उप-निरीक्षक मुकेश कुमार और कमांडो काम्पलैक्स नेवल से उप-निरीक्षक जोगिन्द्र सिंह को उनकी निरीक्षक की पदौन्नति पर कंधों पर स्टार लगाया व उनका मनोबल बढ़ाया। इसके साथ-साथ पुलिस कप्तान ने उन्हें उच्च पद का कार्यभार संभालकर कड़ी मेहनत और ईमानदारी से अपने कतव्र्य निर्वाहन के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्य के प्रति हर पल सजग रहें और अपने दूसरे साथियों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बनें, ताकि भविष्य में वे भी आप की तरह पुलिस विभाग के लिए अपनी उच्च दर्जे की सेवाएं दे सकें ।
मुकेश कुमार वर्ष 1996 में पुलिस विभाग में सहायक उप-निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे, आप वर्ष 2012 में उप-निरीक्षक के पद पर तैनात हुए। इस बीच आपने पानीपत, झज्जर और करनाल में अपनी सेवाएं दी। आप पानीपत और करनाल में चौंकी इन्चार्ज के पद पर भी तैनात रहे हैं। आपने अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा समय करनाल सी.आई.ए. शाखा में बिताया है, साल 2010 से अब तक आप करनाल पुलिस में सी.आई.ए. शाखा में अपनी उच्च दर्जे की सेवाएं दे रहे हैं। वर्ष 2007 में आपको बेस्ट आई.ओ. के अवार्ड से सम्मानित किया गया। 26,जनवरी 2017 में आपको घरों में चोरी के मामलों में सबसे ज्यादा रिकवरी करने के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया था।

जोगिन्द्र सिंह साल 1992 में हरियाणा पुलिस कमांडो में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ थे और साल 2004 में आप हैडकांस्टेबल बने व साल 2007 में ए.एस.आई. बने। साल 2012 में आप उप-निरीक्षक के पद पर तैनात हुए। आपने वर्ष 2000 में इंडिया पुलिस गेम में सूटींग में नैषनल चैंपियन का खिताब हासिल कर हरियाणा पुलिस का नाम देष में रोशन किया, जिसके लिए मुख्यमंत्री हरियाणा द्वारा भी इन्हें सम्मानित किया गया था।