करनाल – भाजपा मेयर प्रत्याशी रेनू बाला का पर्चा दाखिल करवाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

0
235

करनाल : केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि करनाल में जो अभूतपूर्व विकास पिछले पांच सालों में हुआ है, उसका श्रेय रेनू बाला गुप्ता को जाता है। रेनू बाला गुप्ता ने जिस ईमानदारी, कत्र्तव्यनिष्ठा व लग्र के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह किया है, अब हम सबका फर्ज बनता है कि उन्हें दोबारा से मेयर बनाएं। यह बात केंद्रीय मंत्री ने आज भाजपा प्रत्याशी रेनू बाला गुप्ता द्वारा नामांकन करने के उपरांत कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करते हुए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज देश और प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। सभी कार्यकर्ता एक बार फिर से भाजपा का परचम लहराने के लिए काम करें। नामांकन के लिए रवाना होने से पहले सुबह अग्रवाल धर्मशाला में हवन किया गया। हवन के बाद हजारों की संख्या में रोड शो करते हुए कार्यकत्र्ताओं के विशाल काफिले के साथ रेनू बाला गुप्ता सैक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पहुंची। नामांकन में महिलाएं भी सैंकड़ों की संख्या में मौजूद रही। इस मौके पर राज्य मंत्री नायब सैनी, राज्यमंत्री कर्ण देव कम्बोज, विधायक असंध बख्शीश सिंह विर्क, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, विधायक हरविन्द्र कल्याण, विधायक भगवान दास कबीरपंथी, जिला प्रभारी रामेश्वर चौहान, जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, अशोक सुखीजा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, मुकेश अरोड़ा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष निर्मला बैरागी, मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, राकेश नागपाल, गुरविन्द्र सिंह, जगदेव पाढ़ा, संतोष अत्रेजा, योगेंद्र राणा, राजबीर शर्मा, सतीश राणा, शमशेर नैन सहित हजारों की संख्या में कार्यकत्र्ता मौजूद थे।