करनाल – वर्तमान सरकार किसी क्षेत्र या वर्ग विशेष की नहीं बल्कि समस्त हरियाणा वासियों की सरकार है: मंत्री कर्णदेव काम्बोज

0
196
करनाल – हरियाणा में पहली बार बहुमत की बीजेपी सरकार के चार साल की विकास यात्रा को खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने अभूतपूर्व करार दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में सरकार ने जहां समान रूप से राज्य के विकास व लोगों की भलाई के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की वहीं सामाजिक-सांस्कृतिक उत्थान व व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में भी व्यापक काम हुए है, हरियाणा फिल्म पॉलिसी-2018 भी मुख्यमंत्री की प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात है।
मंत्री  ने रविवार को वार्ता के दौरान बातचीत करते हुए बताया कि सरकार के चार साल के कामकाज के संबंध में कहा कि पिछले कांग्रेस के 10 साल के शासन काल में विकास कार्यो में क्षेत्रवाद व भेदभाव को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी थी। सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा एक-हरियाणवीं एक की नीति से काम करके यह सिद्ध कर दिया कि उनकी सरकार किसी क्षेत्र या वर्ग विशेष की नहीं बल्कि समस्त हरियाणा वासियों की सरकार है। उन्होंने अपने चार साल मेंं प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाकर वहां की स्थिति जानकर करोड़ों रूपये की घोषणा की और उन सभी घोषणाओं पर विकास कार्य चल रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अब तक करीब 6 हजार घोषणाएं की है जिनमें से 80 प्रतिशत घोषणाएं पूरी हो चुकी है और समय रहते ही सभी घोषणाओं को पूरा कर लिया जाएगा,यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने ना केवल प्रदेश में विकास को बढ़ावा देने का कार्य किया बल्कि आधुनिक भौतिक संरचनात्मक विकास की गति को भी बढ़ाया है। लोगों में सामाजिक,सांस्कृतिक व आध्यात्मिकता की भावना को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष हरियाणा की स्थापना के स्वर्णजयंती के मौके पर प्रदेश का गौरवगान और भव्य गीता जयंती ने सभी को गौरवान्वित किया है। प्रदेश में गौ-आयोग की स्थापना और गौ-अभ्यारण्य की शुरूआत के साथ गौ माता हत्या पर प्रतिबंध, लिंगानुपात में बढ़ौतरी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं की दृष्टि बदलाव का वाहक सिद्ध हुआ है।
मंत्री ने कहा कि शासन-प्रशासन के स्तर पर पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भरपूर प्रयास किया है। प्रशासन का डिजिटलीकरण, ई-सेवा, ई-टेंडरिंग आदि से जहां सरकारी भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है वहीं सिस्टम में पारदर्शिता भी आई है। मेरिट के बल पर सरकारी नौकरी मिली। सामान्य परिवारों की बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली बच्चों ने जब नौकरी प्राप्त की तो उन्हें यह विश्वास हुआ कि बीजेपी सरकार में बिना भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद के भी सरकारी नौकरी मिल सकती है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने किसानों के लिए भी काफी काम किया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 3 लाख 30 हजार किसानों को 604 करोड़ मुआवजे के रूप में वितरित किये गए तथा किसानों को 47. 48 लाख सोयल हेल्थ कार्ड वितरित किये,इतना ही नहीं फसलों के खराब होने पर मुआवजे की राशि को बढ़ाकर 12 हजार प्रति एकड़ किया,किसी भी किसान को 500 रूपये से कम का चेक नहीं देने का निर्णय लिया। भावातंर भरपाई योजना किसानों के लिए बेहतर योजना है। फसलों की लागत पर 50 प्रतिशत का लाभांश सुनिश्चित किया। वर्तमान सरकार ही है जिन्होंने टेल तक पानी पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। प्रदेश में जल संरक्षण के क्षेत्र में 14 हजार तालाबों के सरंक्षण का प्रयास काबीले तारीफ है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज और करनाल के कुटेल गांव में पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा तथा इन पर काम आरम्भ करवाना, बिजली की दलों में आधे से अधिक कटौती जनकल्याण के क्षेत्र में सरकार का साहसिक निर्णय रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार के सामाजिक परिवर्तन के निर्णय के रूप में देखे तो पढ़ी-लिखी पंचायतों का गठन महत्वपूर्ण है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन व छात्रवृत्तियों के मद में भारी बढ़ौतरी का लाभ आमजन को मिला है। प्रशासनिक रूप से चरखी दादरी को हरियाणा का 22वां जिला बनाने का निर्णय लेकर मुख्यमंत्री की चारों तरफ प्रंशसा हो रही है।