करनाल – हार के डर से विपक्ष हुआ एकजुट : जैन

0
216

करनाल – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा भाजपा प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है, जिस कारण आज यह स्थिति हो गई है कि भ्रष्टाचारी एकत्र हो गए हैं। यही स्थिति करनाल के नगर निगम चुनावों में भी दिखाई दे रही है। आज कांग्रेस, इनैलो और बसपा के पास प्रत्याशी ही नहीं है, जिस कारण सभी एकत्र हो गए हैं। उन्होंने भाजपा मेयर प्रत्याशी रेणू बाला गुप्ता को महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बताते हुए कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जीत को देखते हुए करनाल में विपक्षी अवसरवादी राजनीति की तरफ अग्रसर हो गया है। लेकिन जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।
सांसद अनिल जैन आज सैक्टर-14 स्थित कृष्णा मंदिर में भाजपा कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। राज्यसभा सांसद अनिल जैन ने कहा कि देश में हुए राज्य चुनावों में जहां भाजपा की सरकारें बननी तय हैं वहीं पर हरियाणा में होने जा रहे नगर निगम चुनावों में सभी जगह पर भाजपा के मेयर बनेंगे और एक बार फिर से जनता भाजपा में अपना विश्वास व्यक्त करेगी क्योंकि बीते पांच सालों में प्रदेश की भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव किए प्रदेश का विकास किया है।
इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने कहा है कि लोगों का भाजपा में विश्वास देखकर डर के मारे सभी विपक्षी एकजुट हो गए हैं। उनको अपनी हार का डर हो गया है। अब कार्यकत्र्ताओं को उनकी हार को सुनिश्चित करना है। इस मौके संगठन मंत्री ने नगर निगम चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि जनता विपक्ष के बहकावे में न आए। भाजपा शासनकाल से पहले हरियाणा में नौकरियों में भेदभाव किया जाता था। नौकरियों की बोली लगाई जाती थी। भाजपा सरकार में पात्रों को बिना किसी भेदभाव के नौकरियां मिल रही हैं।