कुल्लू (हि०प्र०) – गोविंद ठाकुर होंगे शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष

0
190

रिपोर्ट – कौशल/कुल्लू – प्रदेश सरकार ने कुल्लूू जिला शिकायत निवारण समिति की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके अध्यक्ष वन, परिवहन एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर होंगे। सरकार ने समिति में सरकारी अधिकारियों के साथ 23 गैर सरकारी सदस्यों को भी जगह दी है। गैर सरकारी सदस्यों में कुल्लू के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, जीतेंद्र मान, अमर ठाकुर, प्रताप ठाकुर, अमित सूद, तरूण विमल, लता कपूर, नेत्र ठाकुर, तेजा सिंह, बनवारी लाल, गोपी चंद शर्मा, अमर ठाकुर आनी, जोगिंद्र शुक्ला, दुनी चंद ठाकुर, शशि मल्होत्रा, गंगा राम चंदेल, जीवन ठाकुर, अन्नु ठाकुर, अनोख राम महंत, पन्ना लाल भारद्वाज, जोग राम राणा, रमेश ठाकुर तथा अखिलेश कपूर को शामिल किया है। इसके अलावा सरकारी अधिकारियों में समिति के सदस्य सचिव उपायुक्त कुल्लूू के अलावा एडीएम कुल्लूू सचिव और सभी विभागों के विभागाध्यक्ष समिति के सदस्य सचिव होंगे।