गुजरात के सरदार पोस्ट से रवाना हुई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की साइकिल रैली पहुंची अजमेर

0
139

किशोर सिंह/ अजमेर – केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की विशेष विंग रैपिड एक्शन फोर्स यानी आरएसी के 25 जवान साइकिल से सोमवार को अजमेर पहुंचे। जहां उनका केंद्रीय रिजर्व बल संख्या एक की तरफ से जोरदार स्वागत किया गया , केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर यह यात्रा निकाली जा रही है। जो गुजरात के सरदार पोस्ट से रवाना हुई है गत 10 सितंबर को शुरु हुई यह यात्रा 29 सितंबर को दिल्ली में पूरी होगी। इस दौरान कुल 1354 किमी की दूरी तय की जाएगी।

रेपिड एक्शन फ़ोर्स की रैली का उदेश्य
उद्देश्य { देशको सद्भावना, अखंडता, स्वच्छता, पर्यावरण सरंक्षण और भाईचारे का संदेश देना। इसके लिए गांवों शहरों में कार्यक्रमों का आयोजन भी।
अवसर {बल के25 वर्ष पूरे होने पर इस वर्ष इसका रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर यह यात्रा निकाली जा रही है।
खासियत { यात्रीदल में 25 जवान शामिल, इनमें सात महिलाएं भी। यात्रा 10 सितंबर को रवाना हुई और 29 सितंबर को पूरी होगी। कुल 1354 किमी की दूरी तय करेगी।
यात्रा { केंद्रीयरिजर्व पुलिस बल की आरएसी विंग के 25 जवान निकले हैं साइकिल यात्रा पर। सरदार पोस्ट गुजरात से दिल्ली तक पूरी होगी यात्रा।

अजमेर पहुची इस केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की विशेष विंग रैपिड एक्शन फोर्स की साइकल रैली का अजमेर में पहुचते ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा पुरे सम्मान के साथ स्वागत सत्कार किया गया , यही नहीं अजमेर की सीमा में आते ही बकायदा प्रोटोकल के जरिये इन जवानो को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के खेल मैदान तक लाया गया , जहा एक भव्य समरोह आयोजित किया गया , खेल मैदान में आते ही इन साइकल रैली का न सिर्फ स्कूली बच्चो ने बल्कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानो और अधिकारियों ने तालिया बजाकर जोरदार स्वागत किया , उसके बाद इन सभी जवानो को राजस्थान की आन बाण शान का प्रतिक चिन्ह साफा पहनाकर सम्मान किया गया , अजमेर आये इन रैपिड एक्शन फोर्स के जवानो ने बताया की भले ही गुजरात से दिल्ली तक का सफ़र बहुत कठिन है लेकिन उनके होंश्ले के दम पर वो अपने जिस मिशन को लेकर निकले है उनके सामने मुश्किलें कुछ भी मायने नहीं रखती है lइस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में रैपिड एक्शन फोर्स के आईजी बीएस भटनागर ने जानकारी देते हुए जानकारी बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स दंगा दंगों जैसी स्थिति में भीड़ नियंत्रण, बचाव और राहत अभियान में कार्य करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित है। बल ने हमेशा उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इसी क्रम ने अब देश के लोगो में प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी के स्वछता अभियान के साथ बेटी बचाओ बेटी पढाई जैसे महतवपूर्ण अभियान को आम लोगो तक पहुचाने के उधेश्य से इस साइकल रैली का आयोजन किया गया है  यात्रा के दौरान जवानों ने नेतरा स्कूल में स्वच्छता मिशन के तहत स्कूल में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कार्य किया। इस दौरान वहां ग्रामीणों का स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया l