चुनाव में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं-मुख्यमंत्री मनोहर लाल

0
208

करनाल – वर्तमान सरकार ने इतने विकास कार्य करवाएं है, कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे इन विकास कार्यो का प्रचार आम जनता तक पहुंचाने में पहल करें। चुनाव के लिए विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है,केवल बहाने शेष रह गए है और हमारे कार्यकर्ताओं के पास साढ़े तीन साल के विकास कार्यो की लम्बी श्रृंखला है। हमारे किसी भी कार्यकर्ता को जनता के बीच में जाकर झूठ बोलने की जरूरत नहीं,बल्कि अपने विकास कार्यो की जानकारी दें। हमने नौकरियों में पारदर्शिता जैसे कार्य करके विपक्ष का मुंह बंद करने का काम किया है। अब सभी कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतरने के लिए कमर कसनी होगी। अब सभी कार्यकर्ताओं को विजय प्राप्त करने का मूड बनाना होगा और यह योजना बूथ स्तर से शुरू होगी। कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं,हम सभी साथ में  मुख्यमंत्री ने कहा  मुख्यमंत्री वीरवार को स्थानीय सेक्टर-14 स्थित श्री कृष्णा मंदिर के सभागार में बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा पिछले तीन साल में व्यवस्था बदली है। सभी कार्यकर्ताओं का हरियाणा सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो से सिर ऊंचा हुआ है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे केन्द्र व हरियाणा सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो को आम जनता तक पहुंचाएं। सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी के लिए लोगों के बीच में जाए और सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो की जानकारी दे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अब प्रदेश में गरीब,मजदूर के बेटे का भी नौकरी का सपना साकार हुआ है वह सब आपकी मेहनत का परिणाम है। किसी भी कार्यकर्ता को निराश होने की जरूरत नहीं बल्कि मेहनत से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि पिछली सरकार की अपेक्षा अब कुछ सुधार हुआ है या नहीं? कार्यकर्ताओं एक मत से कहा कि अब रजिस्ट्रियों में धांधली नहीं होती,नौकरियों में पैसे नहीं लिए जाते, सभी काम समयबद्ध तरीके से हो रहे है, आम आदमी अपने आपको स्वतंत्र महसूस कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपकी सरकार है, हो सकता है कोई निजी काम ना हो,परन्तु राष्ट्र निर्माण के कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि आप सब राष्ट्र प्रेमी है। देश के निर्माण के लिए भाजपा का होना जरूरी है,इसके लिए आपको और मेहनत करनी होगी। बूथ स्तर पर काम करके अपने आप को मजबूत करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा सभी को रोजगार से जोडऩे के लिए कौशल विकास योजना आरम्भ की है,इसके लिए पलवल में विश्वविद्यालय बनाया है। कोई भी युवा अपने कौशल को विकसित करने के लिए शिक्षा प्राप्त कर सकता है और रोजगार से जुड़ सकता है। सभी लोगों को सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती,परन्तु कौशल विकास से वह अपने परिवार के पालन के लिए रोजगार से जुड़ सकता है। उन्होंने कहा कि 1 लाख 16 हजार लोगों को कौशल विकास के तहत शिक्षा से जोड़ा है। अब तक जिन युवाओं ने शिक्षा कौशल विकास योजना के तहत शिक्षा ली है,उनमें से 24 हजार युवाओं को रोजगार भी मिल चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे प्रदेश के उज्जवल भविष्य के लिए युवाओं को कौशल विकास योजना से जोडऩे में पहल करें।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों को हर योजना का लाभ देने के लिए एक विशेष योजना बनाई है,जिसकी शुरूआत 14 अप्रैल को बाबा साहेब डा०भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई गई सभी स्कीमों की जानकारी दी जाएगी तथा इन योजनाओं का लाभ एक छत के नीचे मिले,आम आदमी को इसकी जानकारी भी इस सरल केन्द्र योजना के तहत दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 300 स्कीमें है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा ऐसी स्कीमे चलाई गई है,जो सभी को नहीं पता। मुख्यमंत्री ने उद्हारण देते हुए बताया कि अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण निगम द्वारा पायलट बनाने के लिए 20 लाख रूपये सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है,जिसका किसी को नहीं पता। जब इसकी जानकारी एक युवा को मिली तो उसने इसके लिए आवेदन किया तो हरियाणा सरकार द्वारा पहले 12 लाख रूपये अनुदान के रूप में दिये और अब आगे वह युवा ट्रेनिंग कर रहा है,बाकी पैसे भी हरियाणा सरकार द्वारा दिये जाएंगे। जानकारी के अभाव के बिना कुछ लोग इन योजनाओं से वंचित रह जाते है। इसके लिए सरल केन्द्र खोले जा रहे है।