नगर निगम के एस. ई., पत्नी व् बेटे के खिलाफ केस दर्ज

0
109

करनाल – करनाल नगर निगम के एस ई महिपाल सिंह की पुत्र वधु की आत्महत्या के मामले में आज मृतक लड़की के परिजन  जिला सचिवालय पहुँच कर पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा से मिले l  बता दें  कि नगर निगम के एस ई महिपाल सिंह की पुत्र वधु ने संदिग्ध परिस्थितियों में 3 दिन पहले आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद लड़की के परिजनों ने ससुर महिपाल सिंह,पुत्र व पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है  l पुलिस ने लड़की के परिवार की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है फ़िलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है l

करनाल नगर निगम के एस. ई. की पुत्र वधु का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर आत्महत्या करने के मामले में आज मृतक लड़की के परिजन इकठा होकर जिला सचिवालय पहुंचे l पुलिस ने बताया कि मृतक लड़की के पिता मनोज के बयानों पर पुलिस ने नगर निगम करनाल के  एस. ई. आरोपी ससुर महिपाल,सास शीला और पति प्रणव चौधरी पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है l परिजनों ने बताया कि   8 महीने पहले लड़की का विवाह बडी धूमधाम से किया गया था परंतु लड़के वाले आए  दिन दहेज की मांग कर लड़की को परेशान किया करते थे l  उन्होंने बताया कि  3 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है जिसके चलते आज हम एसपी से मिलने पहुंचे हैं l