नैनीताल – पाण्डुलिपि संरक्षण की जानकारी दी गई

0
462

रिपोर्ट –  कान्तापाल/ नैनीताल –  नैनीताल में चल रहे राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन के सहयोग से चल रही संस्था (हिमालयन सोसायटी फॉर हेरिटेज एंड आर्ट कंज़र्वेशन) द्धारा पाण्डुलिपि संरक्षण क्षेत्र में किये गए कार्यो की जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी जा रही है। शिविर में आये विभिन्न प्रदेशो के प्रतिभागियों को सालों पुराने दस्तावेजों को संरक्षित रखने के तरीके सिखाये जा रहे हैं  और उन्हें संस्था के अब तक किये गए कार्यो के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। संचालक अनुपम साह का कहना है कि  इस कार्यशैली में हम  प्रशिक्षणार्थियों को बेकार हो चुकी पाण्डुलिपि को संरक्षण करने के साथ इनके वैज्ञानिक विषयों  की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि इन पाण्डुलिपियों में जो ज्ञान का भण्डार है इसकी जानकारी आने वाली पीढ़ियों के लिए संजोकर रख् सके , देव प्रयाग, नक्षत्रशाला से आई खराब पांडुलिपी को भी संरक्षित किया जाएगा l