करनाल – सभी महिलाएं दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स की एप अपने फोन में डाऊनलोड करें

0
339
करनाल –    दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स की एप अब महिलाओं की सुरक्षा को और पुख्ता करेगी l यह एप एन्ड्राय मोबाईल में गुगल प्ले स्टोर से डाउन लोड किया जा रहा है। इसकी मदद से महिला अपने आप को ओर अधिक सुरक्षित कर सकती है। गुगल पले स्टोर से डाउन लोड करने उपरान्त इसका इस्तेमाल करना बिलकुल आसान है इसमें अलर्ट एप है , जरूरत पडने पर इसको टच करने से इस एप के माध्यम बैकअप नम्बर जो महिला पुलिस थाना 1091 पर काल अपने आप फारवर्ड हो जाऐगी व कालर की लोकेशन इस नम्बर पर स्वंत दिखाई दे जाऐगी काल कट जाने पर कालर की लोकशन इसमे सेव हो जाऐगी। 1091 पर तैनात महिला पुलिस कर्मचारी कालर की लोकेशन के हिसाब से तैनात दुर्गा वाहन को संचेत कर मदद के लिए रवाना करेंगी।
दुर्गा वाहन को अलग-2 लोकेशन पर शहर करनाल मे तैनात किया जाऐगा जिससे महिला विरूध अपराधो पर अंकुश लगाने में काफी मदद मिलेगी। इन वाहानो को निम्नलिखित स्थानो पर तैनात किया जाऐगा जैसे महिला शिक्षण संस्थानों के आसपास, बस स्टैण्ड व भीड-भाड वालो स्थानों पर जिससे छेडखानी जैसे अपराधो पर अंकुश लगाकर महीलाओं के विरूध हाने वाले अपराधों में कमी लाई जा सके।
 इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया द्वारा मीडिया के माध्यम से करनाल की महिलाओं से अपील की गई कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इस एप्लिकेशन को अपने फोन में डाउनलोड करें व आवश्यकता पड़ने पर इसका इस्तेमाल करें।  ज्ञात रहे कि पिछले सप्ताह 12 जुलाई को मुख्यमंत्री हरियाणा द्वारा पंचकुला से दुर्गा शक्ति एप का शुभांरम्भ किया जा चुका है।