पुलिस ने गोली के निशान बनाने वाला गिरोह पकड़ा

0
214

नन्दलाल/ शाहजहाँपुर – शाहजहाँपुर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है जो देसी
तरीके से शरीर में गोली से लगने वाले  निशान  बनाने में माहिर है। ये गिरोह 312
और 315 बोर से निकलने वाली गोली के जखम बना देते है। पुलिस ने पकड़े गये
शातिर लोगों के पास से देसी तमन्चा और रायफल समेत भारी तादात में कारतूस
भी बरामद किये है। फिल्हाल पुलिस गिरोह के बाकि सदस्यों की तलाश में जुटी
हुई है। दरअसल इसी गिरोह के बलजिन्द्र सिंह और सर्वजीत सिंह ने दो दिन
पहले चन्द्रभान नाम के युवक के पीठ  और पेट में पेचकस से छेंद करके
छर्रे और 315 बोर की बुलट को उसके शरीर में डाल दिया  ताकि ऐसा लगे
कि किसी ने गोली मारी है। ये लोग इस तरह से मेंजर सिंह नाम के किसान को
फंसाकर उससे दो लाख रूपया हासिल करना चाहते थे। लेकिन मेडिकल के दौरान शक
होने पर पूरी घटना का खुलासा हो गया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया गिरोह इस तरह
से कई लोगों को हत्या के प्रयास के मामले में फंसा चुका है। पुलिस ने
पकड़े गये लोगों के पास से एक तमंचा एक देसी  रायफल और कई कारतूस सहित जख्म
बनाने वाले औजार बरामद किये है। पुलिस अब इस गिरोह के बाकि सदस्यों की
तलाश में जुट गई है।