बीजेपी के सांसद ने छत्तीसगढ़ की लड़कियों को बताया ‘टनाटन’

0
217

कोरबा – छत्‍तीसगढ़ के कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बंसीलाल महतो ने विवादित बयान दिया है। सोमवर को 15 ब्लॉक में एक कुश्‍ती प्रतियोगिता में बोलते हुए सांसद ने कहा कि ‘छत्‍तीसढ़ की लड़कियां टना-टन होती जा रही हैं।’

महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी से नाराज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की महिला विंग ने ट्रांसपोर्ट नगर चौक में विरोध प्रदर्शन करते हुए सांसद डॉ. बंसीलाल महतो का पुतला फूंका। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भी विरोध जताया है।

महिला कांग्रेस की ओर से विरोध दर्ज कराते हुए कहा गया है कि भाजपा के शीर्ष स्तर पर दी जा रही नसीहत का उनके नेताओं पर कोई असर नहीं हो रहा। खासतौर पर महिलाओं के साथ किस तरह का व्यवहार करना चाहिए, इसका भी सलीका नहीं है। हालांकि डॉ. महतो ने यह बात कहते हुए साथ में यह भी जोड़ा कि ऐसा हमारे खेल मंत्री भैय्यालाल राजवाड़े मजाक में कहते हैं। यह बात जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेताओं को नागवार गुजर रही।

सोमवार को ही जनता कांग्रेस की महिला विंग की प्रदेश महासचिव अर्चना उपाध्याय ने ऐलान कर दिया था कि सांसद डॉ. महतो अपने दिए बयान पर माफी मांगे, वरना प्रदर्शन किया जाएगा। मंगलवार को टीपी नगर चौक में कार्यकर्ता जुटे और नारेबाजी करते हुए सांसद का पुतला फूंकने का प्रयास किए।