भाजपा नेता की करतूत का वीडियो वायरल

0
130

मेरठ – मेरठ के बीजेपी कार्यकर्ता कमल दत्त शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक महिला पर थप्पड़ बरसा रहे हैं। कमल दत्त शर्मा महानगर महांमत्री भाजपा मेरठ के पद पर हैं। इस वीडियो में एक शख्स कमल दत्त से महिला को बार-बार थप्पड़ मारने की बात कर रहा है। कमल दत्त शर्मा महिला को धमकाते हुए घर में घुसने से मना कर रहे हैं।

वीडियो ले रहा शख्स महिला को बार-बार दूसरी पत्नी भी कह रहा है। माना जा रहा है कि वीडियो बनाने वाला शख्स महिला का पति ही है। इस वीडियो के अनुसार दो महिलाएं भाजपा नेता के घर पहुंचती हैं और इसी बीच एक महिला का पति वहां पहुंच जाता है। वह पत्‍‌नी के भाजपा नेता से संबंध होने की बात करता है।

महिला का पति गुस्से में भाजपा नेता से अपनी पत्‍‌नी को थप्पड़ मारने को कहता है। इस पर भाजपा नेता महिला को थप्पड़ मारकर आगे से उनके घर नहीं आने की बात कहने लगते हैं। काफी देर तक चले ड्रामे के बाद महिला का पति भाजपा नेता की पत्नी के सामने सारी पोल खोल चले जाता है।