मजदूर को मजदूरी के रूपये मांगने पर निर्माणाधीन गोदाम की नींव में जिन्दा दफना दिया गया

0
191

नन्दलाल /शाहजहांपुर –  यूपी के शाहजहांपुर में हत्या का एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने
आयी है। जिसमें मजदूर को मजदूरी के रूपये मांगने पर  निर्माणाधीन गोदाम की नींव
में जिन्दा दफना दिया गया। पुलिस ने ठेकेदार और मुनीम के खिलाफ मुकदमा
दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

थाना रौजा के जमुही गांव में खुदाई का ये काम एक लाश को तलाशने के लिए चल
रहा है। यहां निर्माणाधीन गोदाम की नींव में एक मजदूर वेदपाल को जिन्दा
दफना दिया गया है। दरअसल जमुही गांव का रहने वाला मजदूर वेदपाल इसी गोदाम
में मजदूरी कर रहा था लेकिन पिछले कई दिनों से ठेकेदार और मुनीम ने उसकी
मजूदरी नही दी थी। बताया जा रहा है कि कल वेदपाल काम पर आया लेकिन घर
वापस नही लौटा। जिसके जब घर वालो ने उसकी तलाश की तो उसका गमछा नींव के
पास मिला और नीव में कुछ मिटटी दिखाई दी। शक होने पर जब घर वालो ने मिटटी
हटाई तो वेदपाल का मिटटी में दबा सिर दिखाई दिया। सूचना के बाद पहुंची
पुलिस ने लोगों की मदद से खुदाई करके शव को बाहर निकवाया। नजारे देखने के
लिए लोगो की भारी भीड़ इकटठा हो गई। परिवार वालो की माने तो मजदूरी के
पैसों के चलते ही ठेकेदार शब्बीर और मुनीम रमेश ने ही मजदूर को नीव में
जिन्दा दफन कर दिया।
परिजन किसी मजदूरी को जिन्दा दफन करने की घटना की सूचना एक बड़े इलाके में फैल गई।
इसके बाद गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। मौके पर  पहुंचे
पुलिस के आलाधिकारियों के कार्यवाही के ठोस आश्वासन के बाद ही जाम को
खुलावाया जा सका। फिल्हाल पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफतारी की बात कर
रही है।
मजदूरी मांगने पर किसी को जिन्दा दफनाने की इस घटना से इलाके में दहशत का
माहौल बना हुआ है। चर्चा ये भी है कि टोना टोकटे के चलते मजदूर को जिन्दा
दफनाकर उसकी बलि  दी गई हैं ताकि मजबूत इमारत बन सके। फिल्हाल ये एक
अंधविश्वास है। फिल्हाल पुलिस पूरे मामले की तफतीश में जुट गई है।