मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का करनाल से कोई सरोकार नहीं है – सुरजेवाला

0
215

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का करनाल से कोई सरोकार नहीं है –  सुरजेवाला

करनाल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि राजीव गांधी जी ने अपना जीवन देकर देशवासियों के जीवन पर अमिट छाप छोड दी। उन्होंने अपने खून का अर्पण देश  के लिए किया और आधुनिक भारत की एक नई इबारत लिखी। कांग्रेस ने राजीव जी के सपनों के अनुसार कार्य किया है और आगे भी उनके सपनों के भारत का निर्माण करेगी। सुरजेवाला रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के 75वें जन्म दिवस के मौके पर किसान अधिकार, नौजवान अधिकार व व्यापारी अधिकार रैली को संबोधित कर रहे थे।
सुरजेवाला ने कहा कि दूरदर्शी  नेता राजीव गांधी ने पंचायतीराज संस्थानों को सवैधानिक शक्तियां दी और उनमें महिलाओं अनुसूचित जाति और पिछडे वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी की। राजीव जी ने युवाओं को मतदान का अधिकार देने के लिए उनकी आयु 21 साल से घटाकर 18 साल किया। उन्होंने ही सूचना प्रौघोगिकी से देश  के जन-जन को जोडने का काम किया था। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने तो सूचना प्रोघौगिकी से नोकरियां खत्म होने का दुष्प्रचार किया था लेकिन इसी के चलते आज भारत का युवा विदेशों  में नाम व रोजगार कमा रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि राजीव जी से पहले टेलीफोन होना एक बहुत बडी सुविधा थी लेकिन आज देश  के हर व्यक्ति के पास संचार का माध्यम मोबाईल और टेलीफोन है।
सुरजेवाला ने कहा कि अच्छे दिन का वायदा फेल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यू इंडिया बनाने की बात कह रहे हैं, जोकि उनका नया जुमला है। क्या कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज व यूनिवर्सिटी का नाम बदल कर दीन दयाल उपाध्याय करना न्यू इंडिया है। उन्होंने पूछा कि क्या मोदी जी भाई को भाई से लडाकर, जाति को दूसरी जाति से लडवाकर, दंगे करवाकर, सिर्फ साठ लाख रूपए ना दिए जाने से होने वाली आक्सीजन की कमी से 104 बच्चों की हत्या करने वाला न्यू इंडिया बनाना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजीव जी ने आधुनिक भारत का निर्माण किया था, जिसे सोनिया गांधी जी, सरदार मनमोहन सिंह ने आगे बढाया और अब राहुल गांधी इसे साकार करेंगे।
किसानों, युवाओं और व्यापारियों की समस्याओं का हवाला देते हुए श्री सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते हर रोज 35 किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं, युवा निराश  हैं और व्यापारी मंदी के भारी दौर को झेल रहे हैं। पिछली कांग्रेस सरकार में और मौजूदा भाजपा सरकार ने मिलने वाले दामों के आंकडों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि किसान को बासमती चावल, पापुलर, सफेदा, गेहूं, मक्का, कपास, आलू व सूरजमुखी आदि फसलों के उचित दाम नहीं मिले। क्या मोदी जी व खट्टर जी जवाब देंगे कि दो करोड युवाओं को प्रति साल नौकरी देने का वायदा क्यों पूरा नहीं किया।
सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का करनाल से कोई सरोकार नहीं है और यहां  वे केवल पर्यटन के लिए आते हैं । मुख्यमंत्री हरियाणा के एकमात्र ऐसे विधायक हैं जो अपने विधानसभा श्रेत्र में एक महीने में एक बार भी नहीं आते। सीएम सिटी कहे जाने वाले करनाल की जनता पीडित है चाहे बिजली की आपूर्ति हो या सडको की हालत जनता त्राहिमान है।
सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा का व्यापारी पहले ही जीएसटी से परेशान था अब सरकार ने सभी व्यापारियों और दुकानदारों पर व्यापार कर लगा दिया है जोकि मुगलों द्वारा लगाए गए जजिया कर के समान है।
रैली को पूर्व मंत्री एसी चैधरी और बच्चन सिंह आर्य, पूर्व विधायक अनिल धंतौडी, रमेष गुप्ता, पवन दीवान, फूल सिंह खेडी, विरेंद्र राठौर, संजय छौक्कर, नाहर सिंह संधू, बोबी मान, हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष  सुमित्रा चैहान, भूपेंद्र फोगाट, वीरेंद शाह, सुरेश  गुप्ता, राव अर्जुन सिंह, ईश्वर  नैन, वीरेंद्र जागलान, रमेश चौधरी, सुरेश  युनिसपुर, सतबीर भाणा, इंद्रपाल विर्क आदि वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।