मोरनी के जंगलों में मिले कुरुक्षेत्र से लापता 3 बच्चों के शव

0
529

पंचकूला –   कुरुक्षेत्र के सारसा गांव से लापता 3 बच्चों के शव पंचकूला जिले के मोरनी वन क्षेत्र में मिले हैं। ये बच्‍चे दो दिन पहले संदिग्ध हालात में गायब हो गए थे। तीनों के शव मोरनी वन क्षेत्र में मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्‍या कर शव यहां फेंके गए हैं। बच्‍चों की उम्र 11, आठ और चार साल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आज सुबह मोरनी वन क्षेत्र में लाेगों ने तीन बच्‍चों के शव देखे तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने इस बारे में तुरंत पुलिस का सूचना दी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। तीनों बच्‍चों की हत्‍या गला दबाकर किए जाने की आशंका है। पुलिस ने तीनों शव अपने कब्‍जे में ले लिए हैं और इस बारे में कुरुक्षेत्र पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

बच्‍चों की पहचान 11 साल के समीर, आठ साल की सिमरन और चार साल के समर के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलने के बाद पंचकूला पुलिस की टीम के साथ डीएसपी मनवीर सिंह और अन्‍य अन्‍य अधिकारी वहां पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंच गई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।