राष्‍ट्रीय खेल दिवस‬ – देवेन्द्र और सरदार को खेल रत्न पुरस्कार

0
185

नई दिल्ली –  राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रीय खेल दिवस पर आज हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान सरदार सिंह और रियो पैरालिंपिक में  स्वर्ण पदक जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर देवेंद्र झाझरिया को देश के सर्वोच्‍च खेल अवार्ड राजीव गांधी खेल रत्‍न से सम्‍मानित किया । इन दो खिलाड़ियों के साथ ही 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर शामिल हैं। हालांकि पुजारा काउंटी क्रिकेट खेलने की वजह से अवॉर्ड लेने नहीं आ सके हैं। राष्ट्रपति ने खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान और अर्जुन अवॉर्ड के साथ ही द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया।

पदक के अलावा खेल रत्न अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को 7.5 लाख रुपये का नगद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र तथा अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को पांच लाख रुपये का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्तिपत्र दिया गया l सरकार ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से इन राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए खिलाडिय़ों की घोषणा कर दी थी जिनके नामों की अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार समिति ने सिफारिश की थी l