लापता पर्वतारोही रवि कुमार का शव बरामद, भारतीय दूतावास ने दी जानकारी

0
153

नई दिल्ली – मंगलवार को भारतीय दूतावास ने माउन्ट एवरेस्ट को फतह करने के बाद लापता हुए उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी युवा पर्वतारोही रवि कुमार की मौत की पुष्टि है। जिला प्रशासन के डीएम रवि के परिजनों से मिलने पहुंचे। जानकारी के अनुसार रवि कुमार ने शनिवार 1.28 बजे एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे थे।

वह अपने दल के साथ नीचे उतरने के अभियान पर थे। इस दौरान उनका अपने साथियों से संपर्क टूट गया। और वे लापता हो गए। इसके बाद सर्च अभियान चलाया गया। ट्रैकिंग कंपनी अरुण ट्रैक्स के एमडी चेवांग शेरपा ने बताया कि उनकी कंपनी के गाइड वोंग्या शेरपा भी बेहोशी की हालत में मिले।  न्यूज एजेंसी के मुताबिक रवि करीब 8,200 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरे। शनिवार दोपहर 1.28 बजे 8,848 मीटर ऊंची माउंट एवरेस्ट को फतह करने में कामयाब हो गए थे। इसके साथ ही पिछले दिनों इस इलाके में मारे गए क्लाम्बर्स की तादाद पांच हो गई है। बता दें कि रवि के पहले उनके साथ गए एक अमेरिकी पर्वतारोही की भी मौत हो गई थी।