वर्तमान सरकार अब तक की सबसे बढिया महिला हितेषी सरकार – निर्मला बैरागी

0
190

करनाल – महिलाओं के हितों के लिए मौजूदा प्रदेश सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं को जन-जन तक पहुचाने का कार्य कर रही है। सरकार द्वारा महिलाओं की सहभागिता व अधिकार देने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। यह बात वीरवार को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बैरागी ने सांसद निवास स्थान पर प्रदेश स्तरीय महिला विंग की बैठक में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि 24 तारिख को राष्टीय महिला कार्याकारणी की बैठक में महिलाओं के अधिकार के लिए महत्वपूर्ण फैंसले लिए गए। उसी बैठक के आधार पर आज करनाल जिला में बैठक का आयोजन किया गया हैं।
वर्तमान सरकार में महिलाओं के उत्थान के लिए जिले में जो कार्य हुआ उसकी भी विगं द्वारा समय-समय पर समीक्षा की जाती है। महिलाओं की भलाई के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं, उनका अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचे, इस दिशा में और कार्य करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित बनाए रखने के लिए सरकार पुरी तरह कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा कि बुरे काम का नतिजा बुरा ही होता हैं। देर भली हो कानुन सबके लिए बराबर है कानुन के बडे लम्बे हाथ है। हरियाणा सरकार ने बेटियों के सुरक्षा के लिए अनेक कारगर कदम उठाए हैं, उनका निर्वाह भी किया जा रहा हैं।
प्रेसवार्ता के दौरान  उन्होंने सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों को भी गिनवाया। केन्द्र सरकार तीन वर्ष पूरे करने जा रही है। राज्य में बराबर के विकास करवाए जा रहें है। हमारे जिले का प्रशासन हर कार्य के लिए पुरा सहयोग दे रहा है। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जगमोहन आन्नद, मोहिद्रां चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष, सुनीता बलोचक,प्रेमलता सह मिडिया प्रभारी, सुमन शर्मा प्रदेशसचिव, डा0 राकेश कुमारी मलिक, मीना प्रमार, सुप्रिया, मीना काम्बोज जिला अध्यक्ष, पिंकी कश्यप मण्डल अध्यक्ष, सुमित्रा परोचा जिला महामत्रीं, वर्षा छाबडा मण्डल अध्यक्ष राम नगर करनाल, राजवतीं सहित जिला की विभिन्न महिलाओं ने विशेष तोर पर भाग लिया l