शादी से इंकार करने पर सिरफिरे प्रेमी ने गोली मार कर की प्रेमिका की हत्या

0
179

नन्द लाल /  शाहजहांपुर – यूपी के शाहजहांपुर में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जिसमें एक एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका गोली मारकर हत्या कर उसे मौत के घाट उतार दिया। लड़की का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने ने प्रेमी से शादी करने से इन्कार कर दिया था। दिनदहाड़े हुई घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी फरार हो गया। फिल्हाल पुलिस आरोपी को जल्द गिरफतार करने की बात कर रही है।

लोगों की भीड़ का जमाबड़ा और पुलिस की भारी मौजूदगी का ये नजारा थाना परौर के खजुरी गांव का है। यहां एक युवती की लाश पड़ी है जिसकी गोली मारकर हत्या की गई है। बताया गया है कि  हत्या करने वाला कोई और नही बल्कि उसका ही प्रेमी है। दरअसल इसी गांव की रहने वाली प्रियंका का अपने एक रिस्तेदार पुष्पेन्द्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो में इतना प्यार था कि दोनो ने एक दूसरे का नाम अपने हाथ पर गुदवा रखा था। पुष्पेन्द्र और प्रियंका के बीच काफी मिलना जुलना था। लेकिन पुष्पेन्द्र गलत सोहबत में पड़कर नशा करने लगा जिसे प्रियंका पसन्द नही करती थी। इसी बीच पुष्पेन्द्र ने प्रियंका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन प्रियंका ने शादी करने से इन्कार कर दिया। एक महीने पहले ही पुष्पेन्द्र ने प्रियंका को एक महीने का वक्त दिया था और धमकी दी थी कि अगर उसे शादी के लिए हां नही की तो वो उसे गोली मार देगा।
इस बात को प्रियंका और उसके घर वालो ने हल्के में लिया। इसके बाद आज पुष्पेन्द्र तमन्चा लेकर आया और प्रियंका से शादी के लिए हां बोलने को कहा। लेकिन प्रियंका ने शादी से साफ इन्कार कर दिया। जिसमें बाद युवक ने गोट से तमन्चा निकाल कर प्रियंका को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्या  ने बताया की वो दोनों आपस में रिश्तेदार है और उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था ।लेकिन लड़की ने शादी मना करना ही हत्या की बजह बन गया। फिल्हाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। लड़की ने क्यों किया शादी करने से मना।घर वालो ने बताया प्रेमी पुष्पेन्द्र तमन्चे की नोक पर प्रमिका से शादी के लिए हां करवाना चाहता था लेकिन वो शराब का आदी बन चुका था जिसके कारण प्रेमिका ने उसका हाथ थामने से मना कर दिया। फिल्हाल प्यार की खातिर हुई इस हत्या इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब पुलिस हत्यारोपी प्रेमी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।