सफाई अभियान में झाड़ू विवाद

0
133

मुज़फ्फरनगर – मुज़फ्फरनगर में उस समय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ और नेताओ के बीच  झाड़ू विवाद उत्पन्न हो गया जब कैबिनेट मंत्री सतीश महाना स्वछ भारत अभियान के चलते मुज़फ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सफाई करने पहुंचे थे | हालाँकि जिला प्रशासन ने मंत्री जी के आने से पहले ही इलाके को साफ सुथरा कर दिया था | जैसे ही मंत्री सतीश महाना हाथो में झाड़ू लेकर सफाई कार्य में लगे तभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ और नेताओ में मंत्री जी के साथ झाड़ू लगाने की होड़ मच गयी | एक दूसरे से आगे रहने की होड़ में कार्यकर्ताओ और नेताओ में जमकर तू तू मैं मैं  हुई | इस  बीच मंत्री जी नाराज होकर चल दिए | कई भाजपा कार्यकर्त्ता झाड़ू नहीं मिलने पर नाराज दिखाई दिए |