सेल्फी ने फिर ली जान , देखते रह गए दोस्त

0
248

कैमूर – बिहार के कैमूर जिले के तेल्हाड़ कुंड में रविवार को एक युवक सेल्फी देने के चक्कर में पानी में बह गया। पास खड़े दोस्तों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि उसे बचाया न जा सका। सोमवार को दिन भर तलाश की गई, लेकिन उसका शव शं होने तक नहीं मिला। रविवार को मौसम अच्छा होने के चलते बड़ी संख्या में लोग तेल्हाड़ कुंड स्थित झरने में नहाने गए थे। कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के अंवारी गांव में रहने वाला युवक इंक्लेश गुप्ता भी अपने दोस्तों के साथ नहाने आया था। झरने के किनारे पर दोस्तों के साथ नहाने के बाद इंक्लेश सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा।

सेल्फी के चक्कर में वह बीच धारा में चला गया। फोटो खींचने में व्यस्त इंक्लेश जब तक संभल पाता पानी का स्तर बहुत बढ़ गया था। उसने किसी तरह एक पत्थर को पकड़ा लेकिन फिसल गया और किनारे पर खड़े लोगों से जान बचाने की गुहार लगाने लगा l पानी के स्तर को देखते हुए लोग उसे बचाने या  मदद करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। तभी पत्थर पर जमी हुए काई के चलते इंक्लेश फिसल गया और पानी के साथ बहने लगा।  एक युवक उसे बचाने के लिए पानी में उतरा, लेकिन जलस्तर तेजी से बढ़ रहा था। पानी में उतरा युवक मदद कर पाता इससे पहले ही इंक्लेश बह गया।  इसके बाद उसका पता नहीं चला।