सोनीपत – जन सहयोग के साथ शहर में सात घंटे चला स्वच्छ भारत अभियान

0
158
सुरेन्द्र  / सोनीपत – सुरेन्द्र  स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर में बिखरे कूड़े के ढेरों को उठाने के लिए शनिवार सुबह मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन जब उपायुक्त विनय सिंह व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निकले।प्रात: 5:30 बजे पुुलिस लाईन के सामने से शुरू हुआ यह अभियान सात घंटे तक चला और शहर के लाईन पार क्षेत्र को पूरी तरह से स्वच्छता की मुख्य धारा में शामिल कर दिया। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने बताया कि  स्वच्छता हम सभी का अधिकार है और कोई भी व्यक्ति इसमें बाधा बनता है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए सर्वे में स्वच्छ भारत अभियान को देश के सबसे लोकप्रिय अभियान के तौर पर लोगों ने पसंद किया है। ऐसे में शनिवार सुबह प्रशासनिक अमले और शहर के आम लोगों के साथ प्रात: साढ़े पांच बजे पुलिस लाईन के सामने से स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की गई। इसके बाद गोहाना अड्डा, महलाना रोड, महलाना चौक, ककरोई चौक, सूरी पैट्रोल पंप वाली गली, मिशन रोड और कालुपुर चुंगी सहित आस-पास के क्षेत्रों में सात घंटे तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया।
उन्होंने कहा कि रविवार को भी सुबह से ही स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की जाएगी और इसके तहत गीता भवन, मुरथल अड्डा, पुरखास रोड सहित सैक्टरों के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान उनके साथ उपायुक्त विनय सिंह, नगर निगम कमिश्नर डा. सुशील कुमार, एएसपी राजीव देशवाल, एसडीएम प्रशांत पंवार सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी,होमगार्ड कमाडेंट बिजेंद्र कुमार, तहसीलदार हितेंद्र शर्मा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ ओमप्रकाश आत्रेय, आजाद नेहरा, संजय सिंगला, महिला महामंत्री किरण बाला सिंह  भी शामिल हुई।