हरियाणा में करनाल ऐसा पहला शहर होगा, जहां शीरो रूम बनाए जाएंगे – आयुक्त

0
228

करनाल – महिलाओं के मान-सम्मान के लिए नगर निगम ने एक नई पहल की है। शहर के विभिन्न स्थानों पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘‘शीरो रूम’’ बनाए जाएंगे। पहले चरण में रेलवे रोड़ पर राजकीय महिला कॉलेज के सामने, नेहरू पैलेस तथा आई.टी.आई. चौंक पर शीरो रूम बनेंगे, बाद में शहर की अन्य लोकेशन्स पर भी ऐसे शौचालय दिए जाएंगे। प्रत्येक शौचालय के निर्माण पर निगम की ओर से करीब 5 लाख रूपये की राशि  खर्च की जाएगी। यह जानकारी निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने आज यहां दी।

आयुक्त ने बताया कि शीरो रूम की शुरूआत रेलवे रोड़ पर बनाए जाने वाले शौचालय से की जाएगी। प्रस्तावित शौचालयों में आई.टी.आई. चौंक के पास बनने वाले शौचालय के लिए नगर निगम द्वारा जमीन ट्रांसफर करवाने की कार्यवाही की जाएगी। नगर निगम द्वारा शौचालय के निर्माण पर होने वाले खर्च के एस्टीमेट बनाने शुरू कर दिए गए हैं। उन्होने बताया कि शहर में मौजूद वर्तमान शौचालयों  की स्थिति ऐसी है, जिसमें एक तरफ पुरूष  तथा दूसरी तरफ महिलाओं के प्रयोग का प्रावधान किया गया है। अधिकतर शौचालयों  के केयर टेकर भी पुरूष  ही रखे गए हैं। ऐसी जगहों पर महिलाएं शौचालय के प्रयोग के लिए अक्सर झिझक महसूस करती हैं और कई बार वे शौचालय का प्रयोग ही नहीं कर पाती। नए शीरो-रूम, मुख्य तौर  पर महिलाओं के लिए ही होंगे। इनमें केयर टेकर भी महिलाएं  ही रहेगी तथा इनका प्रयोग निशुल्क रहेगा।

शीरो रूम में ये सब सुविधाएँ जैसे स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के साथ-साथ, हैल्थ सैनीटेशन को लेकर नेप्किन डिस्पोज़र, वेटिंग रूम विद सिटिंग, वाश -बेसिन तथा अच्छी क्वालिटी की टॉयलेट शीट व मीरर जैसी सौंदर्यबोध की चीजें भी उपलब्ध होंगी। मोबाईल चार्जिंग के सॉकेट भी लगे होंगे। इसमें बेबी यानि छोटे बच्चों के लिए नर्सिंग रूम व स्तनपान यानि ब्रैस्ट फिडिंग रूम का स्थान भी बनाया जाएगा। इनकी मेन्टेनेन्स भी नगर निगम करेगा।  आयुक्त ने बताया कि इस तरह के शौचालय विदेशों  में उपलब्ध हैं। भारत के कुछ एक शहरों में मार्किट जैसी लोकेशन्स पर ऐसे षौचालयों का प्रावधान किया गया है। हरियाणा में करनाल ऐसा पहला शहर होगा, जहां स्मार्ट सिटी में शीरो रूम बनाए जा रहे हैं। उन्होने बताया कि पुरूष  के लिए हीरो, ही से बना है, जबकि महिलाओं के लिए शीरो, शी  से बना है। ऐसे शौचालयों को शीरो नाम दिए जाने का कॉन्सैप्ट भी यही है।