51 हजार लोग कर्ण नगरी में एक साथ करेंगे श्रीमद भगवत गीता का पाठ – महामण्डलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद

0
172

करनाल –  कर्ण नगरी में गीता मनीषी महामण्डलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य मे विराट गीता प्रेरणा महोत्सव 26 नवम्बर को दोपहर 1 बजे से सैक्टर-12 स्थित हुडा मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिसमें 51 हजार लोग एक साथ श्री मद भगवत गीता का पाठ करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण व कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डा. महेश शर्मा, आर.एस.एस के अधिकारी डा. कृष्ण गोपाल, सांसद अश्विनी चोपड़ा तथा संत समाज से पंतजलि योग संस्थान के प्रमुख स्वामी रामदेव, स्वामी अवदेशानंद तथा अन्य संत महात्मा मौजूद रहेंगे। यह आयोजन श्री कृष्ण कृपा जियो गीता परिवार एवं करनाल की समस्त धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 9 हजार बच्चे भी एक साथ गीता का पाठ करेंगे। उन्हें स्वच्छता, नशा मुक्ति, मानवीय मूल्यों का सरंक्षण का संकल्प दिलाया जाएगा। जानकारी देते हुए महामंडलेश्वर,गीता मनीषी  स्वामी ज्ञानानंद जी ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से घर घर में गीता का संदेश ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर समूचे प्रदेश के साथ साथ करनाल के लोगों में उत्साह हैं। इसके लिए समूचे शहर को सजाया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर वाल्मीकि समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर गीता जी को लेकर पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर भूमिपूजन 13 नवम्बर को सुबह आठ बजे प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रो. रामविलास शर्मा द्वारा किया जाएगा। करनाल में एक सद्भावना का उत्साह है। देश भर में गीता के दर्शन और शिक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता है। उन्होंने एक सवाल के जबाव में बताया कि गीता में जीवन जीने का दर्शन है। यह मानवता के लिए अनूठी धरोहर है। इसमें किसी धर्म का दर्शन नहीं है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर बैठकों का सलिसिला जारी है। इस अवसर पर आयोजन समिति के पंकज भारती,श्याम बत्रा,मेयर रेणुवाला गुप्ता,समाजसेवी बृज गुप्ता ने भी जानकारियां दी।