नन्दलाल / शाहजहांपुर – सपा नेता आजम खान द्वारा सैनिकों पर दिये गये विवादित ब्यान पर कैबिनेट मन्त्री सुरेश कुमार खन्ना ने करारा जवाब दिया है। उनका कहना है कि सेना पर दिया गया आजम खां का बयान उनकी बेहद घटिया सोच और घटिया मानसिकता है। दरअसल आजम खां ने आज काश्मीर में तैनात भारतीय सैनिकों पर विवादित बयान दिया था जिसके बाद से सियासी भूचाल आ गया। चूंकि मामला सैनिकों से जुड़ा है और आजम जैसे नेता उन पर सियासत कर रहे हैं। सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि जो बयान आजम खां ने दिया है वो उनकी बेहद घटिया सोच है। उन्होने कहा कि ये बेहद शर्मनाक है। आजम खां को अपनी अपनी जुबान और मानसिकता पर नियन्त्रण रखना चाहिए।

























