रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- कुमाऊँ आयुक्त व् सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने आपदा प्रभावित क्षेत्र कृष्णापुर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग को सीसी मार्ग की मरम्मत और बोल्डर के रोकथाम के लिए निर्देशित किया है।
आपको बता दे कि 4 मई की शाम कृष्णापुर क्षेत्र में पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर गिर गया था। गनीमत रही कि बॉल्डर सड़क पर खड़ी कार पर गिरा और वहीं रुक गया, जिससे नीचे बने आवास बच गए। आज कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सभी विभाग के अधिकारियों और जनता के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने आयुक्त को क्षेत्र की अन्य समस्याओं से अवगत भी कराया। दीपक रावत ने बताया कि उन्होंने सिंचाई विभाग को बोल्डर को तोड़ कर सड़क से हटाने के लिए निर्देश दिए है। साथ ही पहाड़ी से पत्थर को गिरने से रोकने के लिए भी कार्य करने के लिए विभाग को कहा गया है। आयुक्त ने स्थानीय लोगों की समस्या के समाधान के लिए सीसी मार्ग की मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है। इसके साथ ही आयुक्त ने कृष्णापुर से कूड़ा खड़ तक दो पहिया वाहनों की आवाजाही के लिए लोक निर्माण विभाग को सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।


























