चंडीगढ़ -हरियाणा भर में क्रिकेट सीजन के बढ़ते रुझान के बीच, जियो भारत फोन, आम उपयोगकर्ताओं और छोटे व्यापारियों के लिए एक बहुउद्देशीय डिवाइस के रूप में उभरा है। यह फोन मनोरंजन, कनेक्टिविटी, उन्नत सेफ्टी शील्ड सुविधाओं और यूपीआई पेमेंट अलर्ट को सुगमता के साथ एक किफायती डिवाइस में ला कर एक लोकप्रिय साथी के रूप में उभरा है। जियो भारत, लाइव क्रिकेट, यूपीआई पेमेंट अलर्ट और सेफ्टी शील्ड जैसी सुविधाओं को एक साथ एक किफायती डिवाइस में ला कर उपभोक्ताओं को एक सुगम अनुभव प्रदान कर रहा है
जियो के डिजिटल इकोसिस्टम द्वारा संचालित जियो भारत, उपयोगकर्ताओं को लाइव क्रिकेट एक्शन का आनंद लेने, संगीत स्ट्रीम करने और सैकड़ों लाइव टीवी चैनलों तक पहुंच प्राप्त करने में सक्षम बनाता है, जिससे यह परिवारों, युवाओं और दुकानदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प बना हुआ है ।























