करनाल – छात्र पर हमला करने वाले टोल कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज

0
59

करनाल – करनाल के प्योंत स्थित असंध टोल प्लाज़ा पर बीटेक छात्र योगराज पर हुए जानलेवा हमले के मामले में निसिंग थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना 26 मई की रात की बताई जा रही है, जिसमें टोल प्लाज़ा पर तैनात लगभग 10 कर्मचारियों द्वारा छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का आरोप है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी l
पीड़ित पक्ष के अनुसार छात्र योगराज अपने साथियों के साथ वाहन में सवार था। वाहन स्थानीय टोल फ्री श्रेणी में आता था। आरोप है कि टोल प्लाज़ा पर मौजूद कुछ युवक बिना वर्दी और बिना नेम प्लेट के ड्यूटी कर रहे थे l उन्होंने छात्र पर हमला बोल दिया।
घटना के बाद घायल छात्र को पहले करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। छात्र की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर छात्र की जान बचाई। मौके पर पहुंची डायल 112 टीम को भीड़ ने दो टोल कर्मियों को पकड़कर सौंप दिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।