नैनीताल  -बीते एक सप्ताह में नैनी झील में मिला तीसरा शव

0
244

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल  – नैनीताल की नैनी झील में शवों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। बीते दिनों नैनीताल की ठंडी सड़क में झील में मिले दो लोगों के शवों के बाद आज दोपहर स्थानीय लोगों को ठंडी सड़क में पाषाण देवी मंदिर के समीप नैनीताल एक युवक का शव उतराता दिखा। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकालकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है।


मृतक के पास से एक बैग मिला है जिसमें कुछ सामान है। मृतक की पहचान नैनीताल निवासी 7 नम्बर निवासी प्रकाश चंद्र आर्या के रूप में कर ली गई है। बताया जा रहा है कि मृतक प्रकाश चंद्र नैनीताल के टूरिस्ट होटल में काम करता था और बीते शनिवार की रात 8 बजे गायब था। परिजनों के अनुसार मृतक का मोबाइल रात्रि 9 बजे बाद लगातार बंद जाने के बाद परिजनों द्वारा इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मल्लीताल कोतवाली में दर्ज कराई थी।