रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग के मिशन ग्रीन , प्रकृति ऑक्सीजन देती रहे ,पर्यावरण खुशहाल रहे तथा पौधारोपण करते रहे कार्यक्रम का आयोजन हुआ l इसके अंतर्गत आज पंतनगर विश्वविद्यालय की वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. प्रीति चतुर्वेदी ने वनस्पति विज्ञान की टीम के साथ देवदार , बुरांस , पदम तथा बांज के पौधे रोपने किए गए। इस अवसर पर प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि पर्यावरण हमारी विरासत ही नहीं हमारे जीवन को जीवन देने की महत्वपूर्ण कड़ी है ,इसलिए बरसात में पेड़ प्रजाति के पौधे अवश्य लगाए। देवदार जिससे भगवान की लकड़ी कहा जाता है तथा वैज्ञानिक नाम सेंड्स देवदारा,पदम धार्मिकता के लिए जाना जाता है प्रनूस सेरासाइड्स, बांज ओक क्वारकस, ल्यूकोट्रीफोरा,बुरान जो राज्य वृक्ष के साथ मल्टी परपज प्रजाति है रोडोडेंड्रोन आर्बोरियम तथा हाइड्रेंजिया जो अपने खूबसूरत पुष्प के लिए जाना जाता है। मिशन ग्रीन के अवसर पर प्रो. प्रीति चतुर्वेदी को शॉल उड़ाकर प्रतीक चिन्ह तथा पौधों के फ्लायर भेट कर सम्मानित किया। पौधारोपण में प्रो. एस एस बरगली विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. किरण बरगली , डॉ कपिल खुल्बे ,डॉ हिमानी कार्की, डॉ नवीन पांडे, शीतल कोरंगा, विशाल बिष्ट, मोहित खाती, लीला पंत, आयुषी आदि शामिल हुए ।
























