करनाल -भाई की हत्या करने के आरोप में पिता पुत्र गिरफ्तार

0
29

करनाल -बहन की मदद के लिए गए भाई को मारने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है l  गांव कुचपुरा में हुए इस हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता और भाई को गिरफ्तार किया है l लेकिन वारदात का मुख्य आरोपी अब भी फरार है l पुलिस ने  पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है l गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषिपाल पुत्र दरियाराम तथा सागर पुत्र ऋषिपाल निवासी गांव कुचपुरा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। हालांकि हत्या का मुख्य आरोपी मुनीश अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार गांव रायसन निवासी अमृत लाल ने थाना निसिंग में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बहन मंजीत कौर उर्फ मंजू की शादी करीब एक वर्ष पहले गांव कुचपुरा निवासी मनीष के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति मनीष व उसके परिजनों द्वारा उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था तथा उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस संबंध में पहले भी कई बार पंचायतें हो चुकी थीं।
शिकायतकर्ता के अनुसार 05 जुलाई 2026 की रात उसकी बहन ने फोन कर बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं तथा उसकी जान को खतरा है। इसके बाद शिकायतकर्ता अपने दोनों भाइयों के साथ बहन को लेने गांव कुचपुरा पहुंचा।
आरोप है कि बस अड्डा कुचपुरा के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान जसविंद्र पर चाकू से वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले नागरिक अस्पताल निसिंग ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद करनाल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही जसविंद्र ने दम तोड़ दिया और सिविल अस्पताल करनाल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।